{"_id":"5a60f7e84f1c1b77268b51d1","slug":"71516304360-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणगढ़ में सीएम ने की विकास कार्यों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणगढ़ में सीएम ने की विकास कार्यों पर चर्चा
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़ (अंबाला)।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार की सायं को नारायणगढ़ में राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय में कुछ देर के लिए रुके। मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां ठहराव के दौरान मुख्यमंत्री को राज्य मंत्री ने हलके में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी देने के साथ ही हलके की अन्य मांगों के संबंध में भी चर्चा की।
राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने हलके के विकास संबंधी मांगों को रखा है। सैनी ने कहा कि नारायणगढ़ अस्पताल को 100 बैड का जल्द ही किया जाएगा, बड़ागढ़ में मार्डन स्पोट्र्स कांप्लेक्स पर भी जल्द काम शुरू होगा। इसके साथ ही सीएचसी शहजादपुर के भवन व पीएचसी भूरेवाला के भवन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। इसके अलावा भी अन्य विकास परियोजनाएं शुरू होगी। इस अवसर पर एसडीएम मोनिका गुप्ता, नायब तहसीलदार सतबीर कौशिक, भाजपा मारकंडा मंडल प्रधान नरेंद्र राणा कुराली, शहजादपुर मंडल प्रधान विवेक गुप्ता, अंबाला सर्कल टू के प्रधान रविंद्र सैनी, नारायणगढ़ मंडल प्रधान नवीन शर्मा, निगरानी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, राज्यमंत्री के राजनैतिक सचिव सोहन सिंह, नंबरदार सुरेश पाल, चंदन सैनी, रामनिरंजन, राकेश बिंदल, ओम प्रकाश चानना, राजीव बेरखेड़ी, गुरप्रीत लाडी, संजू गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, शिवप्रकाश, पूर्व पार्षद सुरजीत सैनी, हैप्पी शर्मा बनौदी, पवन सैनी, प्रदीप गोयल, नगरपालिका की पूर्व चेयरपर्सन जगदीप कौर, कुलदीप सिंह, पार्षद मंजू कौशिक, भीमसेन गैरा, करनैल सलौला, टीटू राणा बड़ागांव, सरपंच श्यामो देवी, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।