फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   7122 got protective cover in vaccination campaign, Ambala

टीकाकरण अभियान में 7122 को मिला सुरक्षा कवच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
7122 got protective cover in vaccination campaign, Ambala
युवती को कोरोना वैक्सीन लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। इस सप्ताह के छठे दिन वैक्सीनेशन की रफ्तार सामान्य रही। शनिवार को जिला में 7 हजार 122 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। लेकिन इस दौरान भी जिला के अधिकतर सेंटरों से कोवैक्सीन गायब रही। इस कारण लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए अगले दिन आने की जानकारी दी गई। इस दिन केवल 40 लोगों को ही को-वैक्सीन लग सकी।
डॉक्टर सुनिधि ने बताया कि जिला में कुल 7 लाख 58 हजार 158 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित कर लिया है, जिसमें से पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 5 लाख 39 हजार 783 हो गई है, वहीं दूसरी डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 2 लाख 18 हजार 375 हो चुका है। शनिवार को 29 हेल्थ वर्कर को कोरोना की दूसरी डोज लगा दी गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही फ्रंट लाइन के 906 कर्मचारी को भी दूसरी डोज लगा दी गई। इस दौरान 18 से 44 वर्ष के 3113 लोगों को पहली डोज लगाई गई, वहीं इसी वर्ग के 19 लोगों को दूसरी डोज लगा दी गई। इसी कड़ी में 45 से 60 वर्ष के 989 लोगों को पहली डोज तो वहीं 1430 लोगों को दूसरी डोज लगाने का काम पूरा कर दिया गया। दूसरी ओर 60 वर्ष के अधिक उम्र के 233 लोगों को पहली तो वहीं 403 लोगों को दूसरी डोज लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं यहां वैक्सीन लगवाने के लिए आई थी, लेकिन यहां आकर पता चला कि वैक्सीन में केवल एक ही वैक्सीन उपलब्ध है। इसीलिए सोचा कि दोबारा आना पड़ेगा उसके बाद भी पता नहीं वैक्सीन मिले न मिले तो जो उपलब्ध थी वही लगवा ली। - राजवीर कौर।
आज मेरी दोनों डोज पूरी हो गई, मैंने खुद व परिवार की सुरक्षा को देखते हुए दोनों डोज लगवाई हैं। मेरा मानना है कि अगर हर शख्स यह सोच कर चले कि मैं भी सुरक्षित रहूं और दूसरों को भी सुरक्षित करने में सहयोग करूं तो हम लोग महामारी से बच सकते हैं। - राम स्वरूप।
मैंने अपनी पहली डोज लगवानी थी, जिसके लिए वह कल भी आया था। कल कोविशील्ड नहीं लगी थी लेकिन अब लग गई है। बार-बार आने के कारण लोगों को परेशानियां जरूर हो रही हैं। इसीलिए प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए। - सागर।

आज मेरी दूसरी डोज लगने का दिन था, मुझे पहले कोविशील्ड लगी थी। इसीलिए आज भी कोविशील्ड ही लगवाई है। अब मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। सभी को टीकाकरण करवाना चाहिए। - रानी देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed