फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   7.50 crore budget pass road and street light maintan

अब नहीं लगेंगे छावनी की सड़कों पर झटके, 7.50 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
7.50 crore budget pass road and street light maintan
टूटी हुईं सड़कों से परेशान छावनी वासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब जल्द इस समस्या से निजात मिलेगी। सदर क्षेत्र में ऐच्छिक अनुदान और स्पेशल ग्रांट के अंतर्गत करीब 7.50 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की कारपेटिंग कार्य किया जायेगा। इस कार्य के पूरा होने से छावनी क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा, वहीं दूसरी ओर सड़क तंत्र में मजबूती आयेगी। विकास कार्यों के दृष्टिगत 13 कार्य पूरे किए जायेंगे। वीरवार को गृहमंत्री अनिल विज ने इस बारे में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिये गये हैं कि वे बरसात के तुरंत बाद विकास के कार्यों को शुरू करवा दें। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता और प्रयुक्त की जाने वाली निर्माण सामग्री बेहतरीन और सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के तहत लगाई जानी अति अनिवार्य है।
विज्ञापन

इस तरह होगा जीर्णोद्धार
सदर बाजार एरिया में वैरीयस रोड की कारपेटिंग के लिए तीन करोड़ 47 लाख 56 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जायेगी। बीचूमन रोड पर स्टाफ रोड से फाउंटेन चौक और सदर बाजार एरिया में 71 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए वर्क ऑर्डर शीघ्र ही जारी कर दिया जायेगा। आईडीबीआई बैंक से जेसीआई चौक मेन राय मार्केट रोड इत्यादि पर 78 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। वार्ड नंबर 20 छावनी के स्वर्ण जयंती पार्क और लालकुर्ती क्षेत्र में रैनोवेशन के कार्य पर 23 लाख रुपये खर्च किए जायेंगे। वार्ड नंबर 20 में ही व्यायामशाला और इंदिरा पार्क के कंस्ट्रक्शन पर 22 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी, इसके लिए भी वर्क ऑर्डर शीघ्र कर दिया जायेगा। 5 लाख 52 हजार रुपये से वार्ड नंबर 18 में हाउसिंंग बोर्ड कालोनी में पार्क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

दीना की मंडी में बनेगा 48 लाख की लागत से शेड
रेहड़ी लगाने वालों को धूप और बरसात के मौसम में परेशानी न हो इसके लिए दीना की मंडी की रेहड़ी-फड़ी मार्केट में 48 लाख रुपये से शेड का निर्माण किया जाएगा। बीसी बाजार में पार्क और शौचालय के निर्माण कार्य पर 20 लाख रुपये तथा व गांधी ग्राउंड में बनी रेहड़ी फड़ी मार्केट तक जाने में ग्राहकों को दिक्कत न हो इसके लिए इंदिरा पार्क तक सड़क के निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने पर 40 लाख रुपये खर्च होंगे। सब्जी मंडी गांधी ग्राउंड में शेड बनाने, सदर बाजार में लाइटें लगाने के कार्य पर करीब 45 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी होंगे कार्य
बॉक्स टाईप नाला के दोनों ओर भांघाई होटल से फाउंटेन चौक वार्ड नंबर 20 में ऐच्छिक अनुदान के तहत कंस्ट्रक्शन के कार्य पर 30 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जायेगी। इसी प्रकार बॉक्स टाईप नाला के कंस्ट्रक्शन जोकि स्टेडियम से जगाधरी रोड तक अग्रवाल धर्मशाला के सामने बनाया जाना है, इस कार्य पर 29 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed