{"_id":"6824fbd358552588d100dd71","slug":"67-thousand-people-were-tested-bp-and-sugar-problems-were-found-in-16-thousand-ambala-news-c-36-1-ame1006-142660-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 67 हजार को जांचा, 16 हजार में मिली बीपी शुगर की बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 67 हजार को जांचा, 16 हजार में मिली बीपी शुगर की बीमारी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एनसीडी विभाग की ओर से चलाए जा रहे जांच अभियान में 20 फरवरी से लेकर अभी तक विभाग की टीमों ने 67 हजार 724 लोगों को जांचा है। जिनमें से नौ हजार 464 लोगों में बीपी, छह हजार 686 लोगों में शुगर और तीन हजार 205 लोगों में दोनों बीमारियां पाई है।
विभाग की ओर से यह शिविर लगातार जारी रहेंगे। विभाग ने पांच लाख लोगों की जांच का लक्ष्य रखा है। इसमें से करीब दो लाख लोगों को जांचा जा चुका है। इस अभियान में अब फिर से लोगों की जांच हो रही है।
जांच के बाद उपचार में होगा सुधार
एनसीडी विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान में जो भी मरीज मिल रहे हैं। उन्हें उपचार के लिए परामर्श दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें अपनी जीवन शैली में सुधारने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। विभाग स्क्रीनिंग पूरी करने के बाद इन बीमारियों के उपचार के प्राथमिक कारणों का पता लगाएगा। इसी आधार पर आगे होने वाले उपचार में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी केंद्रों में हो रही जांच
विभाग द्वारा सभी सीएचसी और पीएचसी केंद्रों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि रोजाना बीपी शुगर के मरीजों की जांच करनी है। इस अभियान में 30 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की जांच करने का लक्ष्य है।
वर्जन
हमारी ओर से बीपी शुगर जांच का शिविर प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए जा रहे हैं। रोजाना प्रत्येक केंद्र पर करीब 50 मरीजों की जांच हो रही है।
-डॉ. नीलम कुश्वाह, डिप्टी सीएमओ, एनसीडी विभाग, अंबाला।