फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   650 new modern buses will be added to the roadways fleet: Goyal

रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 650 नई आधुनिक बसें : गोयल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
650 new modern buses will be added to the roadways fleet: Goyal
अंबाला सिटी। परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा का विकास तो नॉन स्टॉप है, ये रुकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार रोडवेज के बेड़े में शीघ्र ही 650 नई आधुनिक बसें शामिल करने जा रही है। जिसमें 500 सामान्य व 150 एसी बसें शामिल होंगी। इसके अलावा प्रदेश में हैप्पी कार्ड योजना के तहत यात्रियों के बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में यात्रियों को पूर्ण रूप से सहूलियत देने के लिए जल्द ही नई बसें खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान असीम गोयल ने कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। गोयल ने कुमारी सैलजा को भूपेंद्र हुड्डा से अपने मतभेद मिटाने की भी नसीहत दी। गोयल ने कहा कि यह दोनों पहले अपने मतभेद मिटा लें, फिर हरियाणा में सरकार बनाने के सपने सजाएं। परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा की ओर से दिए गए बयान कुर्सी बचाओ, मित्रों पर लुटाओ पर तीखा पलटवार किया। गोयल ने कहा कि कांग्रेस वाले न तो अपने कर्मों को भूल पा रहे हैं और न ही नारों को। गोयल ने कहा कि हुड्डा ने हमेशा हरियाणा की प्रगति पर फुल स्टॉप लगाया है। जबकि भाजपा नान स्टाप प्रगति करवा रही है। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने अपने राज में सिर्फ रोहतक का विकास करवाया बाकी हरियाणा के जिलों ने क्या पाप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed