फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   64.03 lakh will be spent on the construction of five streets in Arjun Nagar

Ambala News: अर्जुन नगर में पांच गलियों के निर्माण पर खर्च होंगे 64.03 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
64.03 lakh will be spent on the construction of five streets in Arjun Nagar
अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 11 में अर्जुन नगर की गलियों का निर्माण शुरु करवातीं नप अध्यक्ष स्वर्
अंबाला। 10 माह पहले जनता दरबार में गलियों के निर्माण की शिकायत पर आखिकार काम शुरू हो ही गया। यह शिकायत अंबाला छावनी के वार्ड नंगर 11 में पड़ने वाले अर्जुन नगर से संबंधित थी। इस संबंध में शनिवार को नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर सहित मनोनीत सदस्य जसबीर सिंह जस्सी ने गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया ताकि वर्षों पुरानी स्थानीय निवासियों की समस्या का समाधान हो सके। इस मौके पर परमजीत सिंह, फकीरचंद सैनी, रोहताश सैनी, बलवंत सिंह, वरिंदर सिंह व शिव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


गलियों के निर्माण से जुड़ा पत्र मंत्री अनिल विज को सौंपा था
23 दिसंबर 2024 को अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में लगे जनता दरबार के दौरान गलियों के निर्माण से जुड़ा पत्र कैबिनेट मंंत्री अनिल विज को सौंपा गया था जोकि आगामी कार्रवाई के लिए नगर परिषद के सुपुर्द कर दिया गया। इन गलियों के निर्माण की रूपरेखा अभियंता विभाग की ओर से तैयार की गई, लेकिन इन गलियों के निर्माण में 10 माह का समय लग गया क्योंकि फंड न होने के कारण यह योजना सिरे नहीं चढ़ रही थी। इसलिए अब एमसी फंड से गलियों का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


64.03 लाख होंगे खर्च
वार्ड नंबर 11 के अधीन अर्जुन नगर क्षेत्र में पांच गलियों का निर्माण किया जाएगा, इसमें अर्जुन नगर बी ब्लॉक से रामपुर गांव की सड़क का निर्माण 9 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार रामदास से भूपिंदर के घर तक गली का निर्माण 10 लाख की लागत से, सपना सैनी के घर से डॉ. साकेत के घर तक 10 लाख रुपये से गली का निर्माण, साई बाबा मंदिर से रामपुर तक 15.09 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण और वकील सुशील कुमार के घर से जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल से 19.94 लाख की लागत से गली का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर 11 के अर्जुन नगर में गलियों के निर्माण की समस्या दिसंबर 2024 में जनता दरबार के दौरान स्थानीय निवासियों ने दी थी। इन गलियों का लेखा-जोखा तो तैयार हो गया था, लेकिन फंड की कमी के कारण योजना सिरे नहीं चढ़ रही थी। अब एमसी फंड से गलियों का निर्माण शुरू करवा दिया गया है ताकि स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके और उन्हें राहत मिल सके।
- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नप सदर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed