{"_id":"5bd36bdcbdec2269c2365612","slug":"61540582364-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज करवाचौथ पर चांद का दीदार करेंगी सुहागिनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज करवाचौथ पर चांद का दीदार करेंगी सुहागिनें
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर : 20 से 29
आज करवाचौथ पर चांद का दीदार करेंगी सुहागिनें
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। करवाचौथ से पूर्व ट्विन सिटी के बाजार गुलजार दिखाई दिए। दुकानों पर चहल-पहल रही। बाजारों में जहां महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाई, चूड़ियां और सजावट का सामान भी खरीदा। बाजार तंग होने के जाम की स्थिति बनी रही। पंडित दीप लाल जयपुरी ने बताया कि चंद्रोदय का समय 8:41 बजे का है। जब महिलाएं चांद का दीदार कर सकेंगी।
करवाचौथ को लेकर शुक्रवार को शहर के कपड़ा मार्केट, सर्राफा बाजार, जगाधरी गेट, पटेल रोड के साथ कैंट के सदर बाजार, बजाजा बाजार, चौड़ा बाजार, हलवाई बाजार, राम बाजार व अन्य बाजारों में सुहागिनों की काफी भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ ब्यूटी पार्लर, शृंगार की दुकानों पर देखने को मिली। करवाचौथ के लिए सुहागिन बेटियों के यहां सिंधारा देने के लिए लोगों ने बाजार से मिठाई व फलों की खरीददारी की। करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने के लिए जगह-जगह टेंट लगाए गए। बाजारों में सुहागिनों के लिए कांच, जरकन, कुंदन वाली, लाख वाली चूड़ियां 40-300 रुपये दर्जन तक बिक रही हैं। करवाचौथ के लिए खास माने जाने वाले मिट्टी के करवे भी नये-नये अंदाज में बाजार में सजे हुए हैं। महिलाएं 27 अक्टूबर को करवा चौथ पर निर्जल उपवास रखेंगी। करवा चौथ पर व्रत का जितना विधिविधान है, उतना ही सजने-संवरने का भी माना गया है।
मनवांछित वर की प्राप्ति के लिए करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखती हैं लड़कियां : प्रियंका शर्मा
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचौथ हिंदू शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। पति की लंबी आयु के लिए इस दिन महिलाएं पूरे दिन का उपवास रखती हैं और शाम को पूजन करने के बाद चांद और पति को छलनी में से देखने के बाद ही जल ग्रहण करती हैं। इसी कड़ी में करवाचौथ की पूर्व संध्या पर शांतिदेवी धर्मशाला के निकट ‘मोहन विल्लाज’ में नगर की संभ्रांत युवतियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आधुनिक महिलाओं को इस पर्व के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन आरती जैन व प्रियंका शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर आरती जैन ने कहा कि सिंदूर, मंगलसूत्र, बिंदी, मेहंदी, लाल रंग के कपड़े, चूड़ियां, बिछिया, काजल, नथनी, ईयररिंग्स, पायल, मांग टीका, कमरबंद, बाजूबंद, अंगूठी, गजरा इन सोलह चीजों को सुहागिनों के शृंगार के लिए जरूरी माना गया है क्योंकि ये सभी चीजें सुहाग की निशानी होती हैं। इस अवसर पर प्रियंका शर्मा ने कहा कि कुंवारी लड़कियां भी करवाचौथ पर मनवांछित वर के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन पूरे विधि-विधान से माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद करवाचौथ की कथा सुनी जाती है। फिर रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत संपन्न होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि करवाचौथ का व्रत करने से अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें अंजलि जैन ने मिसेज करवाचौथ तथा मिसेज पूजा गर्ग ने करवाचौथ ईवनिंग क्वीन का खिताब जीता। यहां आई युवतियों ने गीत-संगीत के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया। इस कार्यक्रम में सुनिधि, नेहा शर्मा, ज्योति मल्होत्रा, प्रतिभा मित्तल, अंजलि जैन, सरिता जैन, उपासना, रेणु मित्तल, किरण मित्तल, पारुल जैन, डिंपल जैन, पूजा अग्रवाल, नीनू शर्मा, चंचल सिंधी, कृष्णा, मनु महेश्वरी आदि का विशेष योगदान रहा।