{"_id":"5ba2a792867a557fed5e9536","slug":"61537386386-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला रोडवेज डिपो से सस्पेंड 43 कर्मी अदालत में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला रोडवेज डिपो से सस्पेंड 43 कर्मी अदालत में पेश
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्पेंड 43 रोडवेज कर्मी अदालत में पेश, अगली सुनवाई छह दिसंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के दौरान गत दिनों जिन 43 रोडवेज कर्मचारियों पर एस्मा के तहत मुुकदमा दर्ज हुआ था, बुधवार को उनकी अदालत में पेशी हुई। अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी। रोडवेज कर्मचारियों की ओर से अदालत में एडवोकेट रोहित जैन, अमरीक सिंह, दवेंद्र शर्मा अदालत में पेश हुए। इसके बाद इन कर्मचारियों ने रोडवेज कार्यालय में मीटिंग की।
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा लगाया गया एस्मा पूरी तरह से गलत है। लोकतंत्र में कर्मचारियों को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन सरकार एस्मा जैसे कानून लगाकर कर्मचारियों की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम पहले भी सरकार की किलोमीटर स्कीम का विरोध करते थे और अब भी विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार 720 बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत लाने जा रही है, जिससे हरियाणा की जनता को भारी नुकसान होगा। इस दौरान इंटक यूनियन के प्रदेश महासचिव रमन सैनी, संदीप ढांडा, रामप्रकाश, रणधीर, बीएमएस के विक्रम राणा, सर्बजीत, परविंद्र सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।