फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - प्रतियोगिता में सब जूनियर ग्रुप में प्रदेश के टॉप-30 में से 25 पर रहा अंबाला का कब्जा

- प्रतियोगिता में सब जूनियर ग्रुप में प्रदेश के टॉप-30 में से 25 पर रहा अंबाला का कब्जा

Mon, 23 Oct 2017 09:06 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
- प्रतियोगिता में सब जूनियर ग्रुप में प्रदेश के टॉप-30 में से 25 पर रहा अंबाला का कब्जा
हिंदी ज्ञान में छाए अंबाला के होनहार
विज्ञापन

राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, सब जूनियर वर्ग में प्रदेश के टॉप-30 में से 25 पर अंबाला का कब्जा, प्रदेश भर के 400 स्कूलों ने लिया हिस्सा
सीनियर ग्रुप में भिवानी और हिसार का रहा दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
राह ग्रुप फाउंडेशन की प्रदेश स्तरीय हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग के टॉप-30 स्थानों में 25 पर कब्जा कर अंबाला के नन्हें होनहारों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हालांकि जूनियर और सीनियर वर्ग में भिवानी, हिसार का ही दबदबा रहा। राह क्लब अंबाला के अध्यक्ष प्रवीण कुमार के अनुसार बेहद कठिन माने जाने वाली यह प्रतियोगिता कक्षा चार से लेकर दस जमा दो तक अलग-अलग चार वर्गों में आयोजित की गई थी। यही नहीं क्लब द्वारा 30 अध्यापकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, 10 को बेस्ट प्रिंसिपल और छह को हरियाणा गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

राह ग्रुप की राष्ट्रीय सलाहकार सुदेश चहल और अंबाला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि कक्षा तीन, चार और पांचवीं के तहत आने वाले सब-जूनियर वर्ग-ए में भारतीय पब्लिक स्कूल की विन्नी शर्मा और प्रिया शर्मा ने अंबाला रेंज में पहला तो हरियाणा प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंबाला के ही खुशी, अक्षिता, नेहा यादव ने 80 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार कक्षा छह, सात और आठवीं के तहत दूसरे ग्रुप में अनिष्क्षा ने प्रदेश स्तर पर 15वां, आशीष धीमान ने 18वां, आदित्य वर्मा ने 19वां, इरफान खान ने 20वां, सिद्धार्थ ने 21वां तो सूर्या ठाकुर ने 22वां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सब जूनियर वर्ग-बी में शीतल मेहरा ने 82 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह गुंजन ने 14वां, महल पॉल और दिपांशी यादव ने प्रदेश के टॉप 25 विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त किया।


4000 विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित
हिंदी विषय की बारीकियों पर आधारित इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के 400 से अधिक स्कूलों की भागेदारी रही थी। प्रतियोगिता में स्कूली पाठ्यक्रम के अनुसार अपठित गंद्याश, भाषा और व्याकरण, वर्ण-विचार, शब्द विचार, संज्ञा, लिंग, वचन, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, अविकारी शब्द, विलोम शब्द, पर्यायवाची, अनेकार्थी शब्द, शुद्ध- अशुद्ध शब्द/वाक्य, वाक्य निर्माण/अधूरे वाक्य पूरे करना, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियों, समास, प्रमुख रचनाएं-रचयिता और पत्र लेखन शैली को मुख्य रूप से शामिल किया गया था। राह क्लब की हिंदी व्याकरण पर आधारित प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 4000 विद्यार्थियों को राह संस्था की ओर सम्मानित किया जाएगा। हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता में 50 फीसदी से 70 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभागी प्रमाण पत्र, 71 से 80 तक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और प्रतिभागी प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed