फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   610 students of 182 schools will show physical arts, will give message to the people, stay healthy with yoga

182 स्कूलों के 610 विद्यार्थी दिखाएंगे शारीरिक कलाएं, जन-जन को देंगे संदेश योग से रहें निरोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
610 students of 182 schools will show physical arts, will give message to the people, stay healthy with yoga
610 students of 182 schools will show physical arts, will give message to the people, stay healthy with yoga - फोटो : Ambala
अंबाला। योग फेडरेशन द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को योगशाला में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन हरियाणा योग परिषद के अध्यक्ष जयदीप आर्य एवं एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक अश्विनी कालड़ा ने किया। प्रतियोगिता में जिले के 182 स्कूलों से लगभग 610 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर एवं बच्चों को खेलों की शपथ दिलाकर की गई।
विज्ञापन

जयदीप आर्य ने कार्यक्रम आयोजन के लिए सभी को बधाई देते हुए बताया कि योग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार पूरे प्रयास कर रही है। हर जिले में योग शालाएं खोली जा रही हैं और लोगों को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आने वाले खेलो इंडिया गेम्स में भी योग एक प्रतियोगिता के तौर पर शामिल होगा। इसमें बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

योग को अब खेलों के रूप में भी मान्यता सरकार द्वारा मिल गई है। जल्द हरियाणा सरकार एनएसआई पटियाला के साथ मिलकर योग प्रतियोगिताओं के लिए एक स्पेशल कैंप का आयोजन भी करेगी। सरकार जल्द ही एक हजार योग शालाएं पूरे हरियाणा राज्य में बनाने जा रही है। इसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है। इन योग शालाओं के बनने के बाद एक हजार बच्चों की नियुक्ति का रास्ता भी खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर योग फेडरेशन के प्रधान राजिंदर विज ने बताया कि योग को बढ़ाने के लिए योग फेडरेशन निरंतर प्रयास कर रही है और इसी कड़ी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जयवीर आर्य से निवेदन किया कि वे जिले में योग शिक्षकों की तादात को बढ़ाएं क्योंकि जिले में अभी तक सिर्फ 3 शिक्षकों ही ही तैनाती है, जबकि इस समय 19 जगहों पर योगशाला चल रही है।

इस मौके पर योग फेडरेशन के पैट्रन देवानंद व राजिंदर गर्ग, अश्विनी जैन, आनंद अग्रवाल, गुरुदेव सिंह, नीरज जैन, नरेश भारद्वाज, सुनीता अरोड़ा, कमलजीत कौर, पवन कोहली, सुनील, लोकेश, सुदर्शन सहगल, नवीन गुलाटी, विनय मेहता, सतपाल ढल, डॉ. सतपाल, कंचन हीरा, पंकज बख्शी, नीरू अग्रवाल, विकास धीमान, संदीप मलिक विशाल बजाज, अंकुश सेठी, शंकर कपूर, अश्वनी बग्गा, रविंद्र धीमान व भारत भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed