फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   6 died in road accident including two real sisters

दो सगी बहनों सहित सड़क हादसे में 6 की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
6 died in road accident including two real sisters
कैंटर की टक्कर के बाद ऑटो से निकलकर बिखरी पड़ी लाशों को उठाते हुए पब्लिक। - फोटो : Ambala
नारायणगढ़ अमली मार्ग पर गांव बरसूमाजरा के निकट लखनौरा मोड़ पर शुक्रवार सुबह 11 बजे कैंटर की टक्कर से ऑटो सवार दो सगी बहनों सहित कुल 6 लोगों की मौत हो गई। ऑटो में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। ऑटो नारायणगढ़ से लखनौरा लालपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सढौरा की ओर से आ रहे कैंटर संख्या एचआर 58-6867 ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आटो पलट गया। ऑटो पलटने के बाद भी कैंटर चालक ने ब्रेक नहीं मारी बल्कि आटो को कुचलते हुए नारायणगढ़ की ओर अपनी गाड़ी को भगा लिया।
विज्ञापन

हादसे में मौके ऑटो चालक 23 वर्षीय सुनील कुमार गांव कंजाला, 81 वर्षीय मेहरचंद निवासी गांव अंधेरी, 60 वर्षीय सलामती निवासी गांव फिरोजपुर काठ, 63 वर्षीय गफूरदीन निवासी गांव ओखल और 22 वर्षीय कोमल निवासी हड़बौन की मौके पर मौत हो गई, जबकि कोमल की 21 वर्षीय बहन प्रियंका को गंभीर हाल में पीजीआई 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। उसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक यमुनानगर निवासी ओमवीर को पुलिस ने मौके पर धर दबोचा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जगाधरी की ओर से बर्तनों व अन्य सामान से भरा हुआ कैंटर नारायणगढ़ की ओर से आ रहा था। इसी दौरान लखनौरा मोड़ पर उसने आटो को अपनी चपेट में ले लिया। आटो में कुल 3 पुरुष और 3 महिलाएं सवार थीं। ऑटो को कुचलने के चलते उसके परखच्चे उड़ गए और 6 लोगों की मौत हो गई। टक्कर मारने से बाद कैंटर चालक ने मौके से भाग निकला। हादसा स्थल से तीन किलोमीटर दूर नारायणगढ़ के अग्रेसन चौक पर लोगों आरोपी को काबू कर लिया। दरअसल घटनास्थल से ही किसी ने सीआईडी के कर्मी को फोन कर दिया, जिसने लोगों की सहायता से कैंटर चालक को काबू करवा लिया। इसके बाद आरोपी ओमवीर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed