{"_id":"56f19b4f4f1c1bd903f14d24","slug":"6-crore-rupees-ambala-kaithal-road-repair","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह करोड़ रुपये से होगी अंबाला-कैथल रोड की मरम्मत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह करोड़ रुपये से होगी अंबाला-कैथल रोड की मरम्मत
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-65 के अंबाला से कैथल तक के भाग की मरम्मत के लिए छह करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर ली गई है। इसके लिए कार्य की भी शुरुआत हो चुकी है। अंबाला शहर में बाईपास के निर्माण को भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से मंजूरी मिल चुकी है।
हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के बीच प्रश्नकाल में विधायक असीम गोयल की ओर से अंबाला-कैथल मार्ग को फोरलेन बनाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न का लोक निर्माण मंत्री उत्तर दे रहे थे। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि एनएच-65 को रिकारपेटिंग कर इसका सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है, जिसे आठ जुलाई 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य है। अंबाला शहर में के तहत 11 किलोमीटर भाग की मरम्मत का कार्य भी लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा।