{"_id":"614ce6658ebc3e0b990335b4","slug":"6-and-a-half-thousand-applicants-applied-for-admission-in-eight-itis-of-the-district-ambala-news-knl84214332","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 6 हजार आवेदकों ने जिले की आठ आईटीआई में किया दाखिले के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े 6 हजार आवेदकों ने जिले की आठ आईटीआई में किया दाखिले के लिए आवेदन
विज्ञापन
6 and a half thousand applicants applied for admission in eight ITIs of the district
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। मिशन एडमिशन के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 30 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया जारी है। सातवें दिन तक जिले में साढ़े 6 हजार के करीब छात्रों ने जिले की आठ आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदन किया है। इसमें सबसे अधिक आवेदन राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में आए हैं, जहां पर 33 ट्रेड में 1120 सीट पर दाखिले के लिए 5 हजार 420 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। जबकि बचे हुए अन्य आवेदन जिले की अन्य सात राजकीय आईटीआई में आए हैं।
अगर प्रदेश की बात करें तो हरियाणा राज्य के सभी राजकीय एवं प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 84 ट्रेड में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के सातवें दिन लगभग 90 हजार सीटों के लिए 49 हजार 933 अभ्यर्थियों द्वारा अभी तक पंजीकरण करवाया जा गया है। इसमें से 10 प्रतिशत से अधिक यानी 5 हजार 154 महिलाएं हैं तथा 31 हजार 510 आवेदक अपना आवेदन पूर्ण कर चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है 30 सितंबर तक यह संख्या बहुत अधिक बढ़ जाएगी।
छुट्टी वाले दिन भी जारी रहा हेल्प डेस्क का कार्य
वीरवार को छुट्टी होने के बाद भी आईटीआई में आवेदन प्रकिया जारी रही। राजकीय आईटीआई में कर्मचारियों ने हेल्प डेस्क का कार्य जारी रखा। इस दौरान कर्मचारियों ने आईटीआई में आने वाले आवेदकों के फार्म भरवाए। इससे उन आवेदकों को परेशानी नहीं हुई जो साइबर कैफे पर आवेदन करने के लिए धक्के खा रहे थे। वीरवार को भी सुबह 9 बजे से लेकर 5 बजे तक आईटीआई के कर्मचारियों ने हेल्प डेस्क पर कार्यक्रम जारी रखा। प्राचार्य ने बताया कि 30 दिसंबर तक छुट्टी वाले दिन भी आईटीआई में हेल्प डेस्क जारी रहेगा जिससे कि किसी भी आवेदक को परेशानी न झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
आईटीआई में 30 सितंबर तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। हमने आईटीआई में छुट्टी वाले दिन भी
हेल्प डेस्क जारी रखा है ताकि किसी भी आवेदक को परेशानी न झेलनी पड़ी। राजकीय आईटीआई अंबाला सिटी में अभी तक 5 हजार 420 आवेदन आ चुके हैं।
- भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई अंबाला सिटी।