फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   58 lakh rupees cheated in the name of sending to America, case registered against seven

अमेरिका भेजने के नाम पर 58 लाख रुपये ठगे, सात पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
58 lakh rupees cheated in the name of sending to America, case registered against seven
अंबाला सिटी। अमेरिका भेजने के नाम पर 58 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का अहसास होने पर बराड़ा के गुरचरण सिंह ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। समस्या का पंचायती हल न निकलने पर एसपी को शिकायत दी गई। आर्थिक अपराध शाखा की जांच में कार्रवाई की सिफारिश की गई। पुलिस ने बराड़ा के परमजीत सिंह, जसविंदर कौर, लखविंदर सिंह, लखबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरविंदर और सुरेंद्र कौर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आर्मी से रिटायर्ड गुरचरण सिंह के अनुसार मेरा बेटा गुरमीत अमेरिका में रहता है। वह मुझे व मेरी पत्नी को बाहर बुलाना चाहता था। वह अक्सर दोस्तों से कहता था कि चाहे कितना पैसा लग जाए, हमें अमेरिका ले जाकर रहेगा। इस बारे जब मेरे भाई परमजीत सिंह को पता चला कि उसने अपनी पत्नी जसविंदर कौर और साले लखविंदर के साथ मेरे बेटे गुरमीत से बात शुरू कर दी। तीनों स्पेन में रहते हैं।
विज्ञापन

परमजीत ने विश्वास दिलाया कि हम आपको अमेरिका भेज देंगे। बेटे ने एक साथ इतने पैसे होने से मना किया तो उन्होंने कहा कि पहले पांच लाख और पासपोर्ट दे दें, बाकी धीरे-धीरे करते रहेंगे। 2012 से लेनदेन हुए। लेनदेन के विभिन्न माध्यमों से पैसे उनके खातों में ट्रांसफर किए गए लेकिन किसी को बाहर नहीं भेजा गया। पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। बराड़ा थाना प्रभारी शैलेंद्र के अनुसार कबूतरबाजी का केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed