फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   57 year old man dies of corona, 536 new infected found

कोरोना से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 536 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
57 year old man dies of corona, 536 new infected found
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। जिले में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से जिले में हर दिन सैकड़ों नए लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को अंबाला शहर निवासी एक 57 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा 536 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में 47 कर्मचारी और 51 बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को कोरोना से अंबाला शहर निवासी एक 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। संबंधित व्यक्ति को दिल की बीमारी थी और वह ऑक्सीजन सपोर्ट था। विभाग के अनुसार रविवार को 536 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 34 805 हो गई है। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमित लोग तेजी के साथ ठीक भी हो रहे हैं। रविवार को 176 कोरोेना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 30 513 हो गई है। इस समय जिला में कोरोना के सक्रिय केस 3774 हैं। सक्रिय केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना के कारण अभी तक 518 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अभी तक जिला में नौ मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कहां कितने संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अंबाला सिटी से 213, अंबाला छावनी से 126, चौड़मस्तपुर से 71, नारायणगढ़ से 28, शहजादपुर से 66, बराड़ा से 20, मुलाना से 12 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में 47 सरकारी कर्मचारी, 32 बच्चे 12 साल से नीचे की उम्र के और 19 बच्चे 12 से 18 साल के बीच के शामिल है। इसके अलावा 14 मरीज ऐसे है जो पहले से किसी के संपर्क में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़ती जा रही है मरीजों की संख्या
अस्पतालों में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गत दिवस जहां 60 मरीज अस्पतालों में भर्ती थे। रविवार को इनकी संख्या बढ़कर 63 हो गई है। इनमें 27 मरीज प्राइवेट अस्पताल में, 36 मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती है। इसमें भी सात आईसीयू में तो नौ ऑक्सीजन सपोर्ट पर उपचार ले रहे हैं। डॉक्टरों की टीम की ओर से इन सभी मरीजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं इस समय 3 हजार 711 मरीजों का उपचार घर पर ही चल रहा है।
यह है सैंपलिंग की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए तेजी के साथ सैंपलिंग कर रहा है। रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2042 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें 1654 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए भेजे हैं तो 389 सैंपल आरएटी के लिए भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। अभी तक विभाग की ओर से कुल 776726 सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 693020 सैंपल आरटीपीसीआर से तो 83706 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं।
विभाग की ओर से रविवार को केवल 986 लोगों को कोरोना से बचाव की डोज लगाई गई। इसके अलावा 175 को प्रीकॉशन डोज लगी है। विभाग अभी तक कुल 1907106 डोज लगा चुका है। इसमें 999149 पहली डोज तो 904538 दूसरी डोज शामिल है। विभाग की ओर से अभी तक 3419 प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी है।

कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। तेजी से सैंपलिंग की जा रही है। ताकि संक्रमितों को जल्दी उपचार मिल सके और वह तेजी के साथ ठीक हो सकें।
- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed