{"_id":"5c3b970fbdec2273322c3edd","slug":"51547409167-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर फायरिंग, परिवार दहशत में, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर फायरिंग, परिवार दहशत में, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। क्षेत्र के गांव फतेहपुर-126 में शनिवार की रात एक व्यक्ति के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद परिवार दहशत में है, जबकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक सहित अन्य पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। फायरिंग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
गांव फतेहपुर-126 निवासी मदन लाल ने नारायणगढ़ पुलिस को दर्ज करवाए अपने बयानों में कहा कि उसके दो लड़के दिनेश कुमार (24) व अभिषेक (22) हैं, जबकि दो लड़कियां हैं जो शादीशुदा हैं। बकौल मदन लाल उसका बड़ा लड़का दिनेश एक प्राइवेट कंपनी मे नौकरी करता है जो शनिवार की रात घर पर नहीं था, जबकि दूसरा लड़का भी रिश्तेदारी में गया था। मदन लाल के अनुसार वह अपना घर का काम निपटाकर घर के दरवाजे बंद करके लेट गये थे। शनिवार देर रात दो लड़कों ने उसके लड़के दिनेश को आवाज लगाई और कहा कि बाहर निकल जान से मारेंगे। उन्होंने उसके बाद दरवाजे को जोर से धक्का मारा। वह उनके पास उठकर गया और पूछा वे कौन हैं। इस पर वे थोड़ा पीछे हटे और उन्होंने हवाई फायर किए। हवाई फायर करने के बाद वह बोले कि वह मोहित महुआखेड़ी है और उसके लड़के को जान से मार देंगे। उसके बाद वे गली की तरफ भाग लिए। उन्होंने देखा कि घर से थोड़ी दूर मुख्य सड़क पर ट्रांसफार्मर के पास कार खड़ी थी। वह लड़के कार में बैठकर कालपी की तरफ भाग गए।
थाना प्रभारी हरभजन सिंह के अनुसार पुलिस ने मदन लाल की शिकायत पर मोहित सहित कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।