फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   त्योहारों के चलते रन फॉर यूनिटी का बदला रुट

त्योहारों के चलते रन फॉर यूनिटी का बदला रुट

Tue, 30 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
त्योहारों के चलते रन फॉर यूनिटी का बदला रुट
सेना क्षेत्र में होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
विज्ञापन

त्योहारों के चलते प्रशासन ने बदला रूट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को होने वाले रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में तब्दीली की गई है। सेना क्षेत्र में यह कार्यक्रम प्रशासन द्वारा आयोजित किया जाएगा। पहले रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला से आरंभ किया जा रहा था और बाजारों से रैली निकाली जानी थी, मगर अब त्योहार के सीजन में बाजारों में भीड़ को देखते हुए रूट बदला गया है।

कैंट सैनिक रेस्ट हाउस से 31 अक्तूबर को प्रात: नौ बजे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होंगे। एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न गैर सरकारी संगठनों, खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों के साथ-साथ शहरवासी भी शामिल होंगे। रन फॉर यूनिटी रेस्ट हाउस से आरंभ होकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य डाकघर, सेना अस्पताल चौक, आर्मी स्कूल, सेंट पाल चर्च, एयर फोर्स भर्ती कार्यालय, शिशु निकेतन और सेना भर्ती मुख्यालय होते हुए सैनिक रेस्ट हाउस के सामने संपन्न होगी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के उप निदेशक अरुण कांत को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed