{"_id":"5ba2a972867a557f5d4c3cba","slug":"51537386866-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी अंबाला शहर के सामने समानांतर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी अंबाला शहर के सामने समानांतर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हुआ शुरू
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर अनाज मंडी के सामने समानांतर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अनाज मंडी के सामने 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले समानांतर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बुधवार को शुरू हो गया। विधायक असीम गोयल ने पूजा-अर्चना करके और नारियल तोड़कर इसका शुभारंभ किया। यह पुल दो वर्ष में बनकर तैयार होगा। इसमें 37 मीटर लंबे क्षेत्र में रेलवे द्वारा तथा 25 मीटर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग अभिकरण द्वारा निर्माण किया जाना है। संपर्क सड़कों सहित 550 मीटर लंबे इस पुल की चौड़ाई 12 मीटर होगी।
विधायक ने कहा कि कालका चौक से लेकर अंबाला-हिसार मार्ग पर पांच किमी तक के क्षेत्र को चारमार्गीय बनाया जा रहा है। इस पर 13 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इस मार्ग का 50 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है और जल निकासी के लिए सड़क के साथ-साथ नालों का निर्माण भी किया जा रहा है। यह कार्य मार्च 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल के बनने से यातायात का आवागमन सुविधाजनक होगा और फसल के सीजन के दौरान मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को भी यातायात संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी।
इस मौके पर राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ संजय सभ्रवाल, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रितेश अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरला कपूर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य हरीश शर्मा, अरविंद लक्की, जगतार अरोड़ा, गुरजीत भाटिया, रितेश गोयल, हितेश जैन, दीपक आनंद, अमनदीप सिंगला, रजनीश भल्ला, सोमनाथ, मनदीप गोयल, राम रतन गर्ग, गुरचरण सिंह नन्यौला, नरेंद्र भलोठिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।