{"_id":"5ba15370867a55019a1f878d","slug":"51537299312-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने लगाया स्टेशन पर झाडू, बोले- स्वच्छता को पखवाड़ा न समझ दिनचर्या में लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने लगाया स्टेशन पर झाडू, बोले- स्वच्छता को पखवाड़ा न समझ दिनचर्या में लाएं
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने लगाया स्टेशन पर झाडू़, बोले- स्वच्छता को पखवाड़ा न समझ दिनचर्या में लाएं
अमर जाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया, डीआरएम दिनेश शर्मा व अन्य रेलवे अधिकारियों ने झाडू़ लगाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को संदेश दिया। मौके पर कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूली बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से स्वच्छता को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
कटारिया ने कहा कि 16 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां चलाकर लोगों को स्वच्छता के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है। स्वच्छता को हमें पखवाड़ा न समझकर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने रेलवे विभाग द्वारा आज स्टेशन परिसर में चलाए गए स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की सराहना की।
यमुनानगर-चंडीगढ़ रेल लाइन हर हाल में बनेगी : कटारिया
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है जिसमें स्वच्छता अभियान योजना टॉप पर है। यमुनानगर-चंडीगढ़ रेलवे लाइन पर कटारिया ने कहा कि पिछले वर्ष के बजट में इस कार्य के लिए 25 करोड़ की राशि अलॉट की गई थी। इस रेलवे लाइन के कार्य को हर हालत में बनाने का काम किया जाएगा। डीआरएम दिनेश शर्मा ने कहा कि रेलवे विभाग द्वारा जहां लोगों को रेलवे संबंधी बेहतर सुविधा देने का काम किया जा रहा है, वहीं इस पखवाड़े के तहत रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनियों, ऑफिस आदि स्थानों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। कैंट में रेलवे स्टेशन का विस्तार करने की दिशा में यहां पर कुछ कार्य जल्द किए जाएंगे जिसमें यहां पर लाइटिंग, बेहतर पार्किंग की व्यवस्था, ग्रिन बेल्ट, नए ब्लॉक टॉयलेट, स्टेशन परिसर में टूटी हुई टाइलों की मरम्मत करने, लिफ्ट, एक्सीलेटर, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य शामिल हैं। मौके पर रेलवे के अलावा कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे।