{"_id":"5af49fd24f1c1b360b8b9709","slug":"51525981138-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- पीड़ित भाइयों ने सीएम विंडो पर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- पीड़ित भाइयों ने सीएम विंडो पर की शिकायत
Updated Fri, 11 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी भेजने के नाम पर सगे भाईयों से ठगे 13 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
शहर के दो खंभा चौक के पास रहने वाले दो सगे भाईयों संदीप गोयल और दीपक गोयल ने वीरवार को सीएम विंडो में शिकायत दी है कि उन्हें जर्मन भेजने की आड़ में एक ठग ने 13 लाख का चूना लगा दिया। उन्होंने शिकायत में बताया कि शहर के सेक्टर-9 में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित रूप से उन्हें जर्मन भेजने का झांसा देकर 13 लाख की ठगी की है। शिकायत में दोनों भाईयों ने कहा कि 2017 में उनकी मुलाकात इस व्यक्ति से हुई थी। उसने दोनों को जर्मन भेजने के लिए उनसे 13 लाख रुपये चार किश्तों में लिए थे। ये पैसे उन्होंने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार लेकर दिए थे, लेकिन 8-10 महीने हो जाने के बाद भी न तो उन्हें जर्मन भेजा गया और न ही उनके पैसे लौटाए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पैसे वापस मांगने पर उन्हें धमकी दी जाती है। जिससे परेशान होकर पीड़ित भाइयों ने सीएम से गुहार लगाई है कि उनके 13 लाख रुपये वापस दिलाएं जाएं और उनकी जान माल की रक्षा की जाए।