फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   इनेलो ने हमेशा दिया हर वर्ग को सम्मान : दिग्विजय

इनेलो ने हमेशा दिया हर वर्ग को सम्मान : दिग्विजय

Wed, 11 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
इनेलो ने हमेशा दिया हर वर्ग को सम्मान : दिग्विजय
इनेलो ने हमेशा हर वर्ग को दिया सम्मान : चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो ने हमेशा ही समाज के हर वर्ग को मान-सम्मान दिया है। वे मंगलवार को सिटी में एक निजी पैलेस में युवा इनेलो और इनसो वर्करों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्र संघ चुनाव के लिए संघर्ष में साथ देने के युवा इनेलो और इनसो के छात्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में इनसो जीत का परचम लहराएगी और विरोधी दलों को भारी अंतर से धूल चटाएगी।

उन्होंने एचएसएससी मामले में पर्दे के पीछे के सच को सरकार द्वारा छिपाने का आरोप लगाया। चौटाला ने कहा कि जब सरकार पारदर्शिता की बात करती है तो उसे उच्च स्तरीय कमेटी बनानी चाहिए थी, लेकिन आरएसएस के लोगों को हरियाणा में हुई भर्तियों में तवज्जो दी गई और नियमों को ताक पर रखकर भर्ती की गई। अब सरकार अपने बचाव के लिए और भविष्य में जांच से बचने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की, और कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्री पाक साफ है तो हाईकोर्ट के मौजूदा जज या सेवानिवृत्त जज से मामले की निष्पक्ष जांच कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसवाईएल का मुद्दा बड़ा सीधा और सरल है जिसमें नहर के निर्माण कार्य को पूरा कर उसके अधिकार का पानी हरियाणा के खेतों में लाना है। किसी भी सरकार की यह प्राथमिकता होनी चाहिए कि इस विषय में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को लागू कर हरियाणा को न्याय दिलवाया जाए। इस अवसर पर इनसो जिला प्रभारी जसविंदर सिंह खैरा, जिला प्रधान शीशपाल जंधेड़ी, पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मक्खन सिंह लबाना, जगमाल सिंह रोलो, शम्मी सोंडा, दलबीर पूनिया, लाली भानोखेड़ी, हलका प्रधान जसविंदर सिंह सकरोहो, युवा जिला प्रधान अमरिंदर सिंह सोंटा, गुरदयाल सिंह बाबा, निर्मल विज, हरपाल कंबोज, अनिल जंधेड़ी, संदीप राणा, प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी, इनसो जिला प्रधान नवीन हरि, युवा हलका शहरी प्रधान पंकज भारद्वाज, परमिंदर नन्योला, दलजीत बाछल, दिलबाग दानीपुर, सर्वजीत कौर, शशि केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनिल विज के सिर से हटेगा खास आशीर्वाद
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज से पूर्व प्रत्येक चुनाव में छावनी से विधायक और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के सिर पर एक विशेष आशीर्वाद होता था, लेकिन इस बार वो आशीर्वाद का हाथ उनके सिर पर नहीं होगा। इस बार विज को हार का मुंह देखना पड़ेगा। विज द्वारा दुष्यंत चौटाला को नशेड़ी बताए जाने के विरोध में दिग्विजय ने कहा कि दुष्यंत अनिल विज को कानूनी नोटिस भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed