फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ब्लॉक की वजह से चार ट्रेनें रहेंगी रद्द

ब्लॉक की वजह से चार ट्रेनें रहेंगी रद्द

Sun, 04 Mar 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक की वजह से चार ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से छह को चार ट्रेन रहेंगी रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण छह मार्च को अंबाला-सहारनपुर-दिल्ली रेलमार्ग प्रभावित रहेगा। रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते ही रद्द किया जाएगा। रेलवे द्वारा छह मार्च को सहारनपुर-गाजियाबाद रेल सेक्शन के मध्य मुज्जफरनगर-बामनहेड़ी में सुबह 11 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण छह मार्च को ट्रेन नंबर 14521-22 अंबाला कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 64559 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर और 54473 नई दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द किया जाएगा जिनमें ट्रेन नंबर 24511 इलाहाबाद-सहारनपुर एक्सप्रेस मेरठ तक चलेगी। 64562 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर तक चलेगी, 64561 दिल्ली-अंबाला पैसेंजर दिल्ली-सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर स्टेशन पर रद्द होगी और 54540 अंबाला कैंट-निजामुद्दीन पैसेंजर दिल्ली स्टेशन पर रद्द होगी। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों पर भी आंशिक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed