{"_id":"5a85daf14f1c1b5e6e8b5867","slug":"51518721777-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- जींद रैली में लगी मुलाजिमों की ड्यूटियां,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- जींद रैली में लगी मुलाजिमों की ड्यूटियां,
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
चौक-चौराहों से गायब रहे पुलिसकर्मी, बिना हेलमेट पहने ही निकले बीजेपी कार्यकर्ता, नाकों पर जांच हुई न कटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जींद में वीरवार को हुई भाजपा की रैली का अंबाला में साइड इफेक्ट देखने को मिला। जहां रोजाना चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभाले नजर आते थे, वहां वीरवार को कई अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। चौक-चौराहों से नदारद रहे पुलिसकर्मियों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई नतीजन कई बार जाम की स्थिति बनी और लोगों ने बेतरतीब वाहन निकालते हुए यातायात नियमों की अवहेलना की। इसके अलावा नाकों पर भी कोई जांच नहीं हुई और न ही डेली रूटिन के चालान हुए। वहीं पुलिस स्टेशन-चौकी में केस दर्ज होने की बात करें तो जिले में रोजाना औसतन 12 से 15 तक केस दर्ज होते थे, लेकिन वीरवार को यह संख्या पांच पर पहुंच गई।
जींद रैली में ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए कई मुलाजिमों को यहां से रवाना किया गया। मगर पीछे पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए जिस वजह से ट्विन सिटी में ट्रैफिक व्यवस्था में वीरवार को कई खामियां मिली।
रेंग-रेंग कर चले वाहन
अंबाला कैंट में जगाधरी रोड नेशनल हाईवे पर तो स्थिति और ज्यादा खराब रही। महाशिवरात्रि के अवकाश के बाद वीरवार को जैसे ही स्कूल-कॉलेज खुले तो वाहनों का दबाव एकाएक जगाधरी रोड पर बढ़ गया। वाहन की लंबी कतारें सिविल अस्पताल चौक से लेकर सप्लाई चौक तक नजर आई। यहां पर वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे थे। हैरानी की बात है कि इस क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा दो स्थानों पर नाके लगाकर प्रतिदिन वाहन चालकों के चालान काटे जाते थे। मगर, वीरवार यहां कोई ट्रैफिक मुलाजिम तक नहीं था। मुलाजिमों के नहीं होने की वजह से खासी परेशानी वाहन चालकों को झेलनी पड़ी। ट्रैफिक व्यवस्था खासतौर पर सुबह व शाम के समय यहां पर बाधित रही। यही स्थिति सिटी में भी रही। अग्रसेन चौक, कपड़ा मार्केट, पॉलीटेकिभनक चौक आदि क्षेत्रों में ट्रैफिक कर्मचारी नहीं थे।
विज्ञापन
सात एंबुलेंस अलग-अलग क्षेत्रों में रही तैनात
स्वास्थ्य सेवा में लगी एंबुलेंस की ड्यूटियां भी लगाई गई। जिले में 23 में से सात एंबुलेंस विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई थी ताकि यदि जींद रैली में जाने वाले वाहन चालक यदि घायल होते हैं तो उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। अंबाला कैंट में जीटी रोड फ्लाईओवर के अलावा मानव चौक, शहजादपुर, दोसड़का, नारायणगढ़ आदि क्षेत्रों में एंबुलेंस तैनात की गई थी।
2000 से अधिक बाइक पर रैली के लिए रवाना हुए बीजेपी कार्यकर्ता
अंबाला से जींद रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ता दो हजार से अधिक बाइक पर रवाना हुए। कैंट से मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में करीब 500 बाइक गईं। सिटी से 1200, नारायणगढ़ और शहजादपुर से 200, बराड़ा से 200 और साहा से लगभग 250 बाइक पर कार्यकर्ता रवाना हुए। नियमों का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा सरकार के अधिकतर कार्यकर्ता बाइकों पर हुड़दंगबाजी करते रहे और नियमों को तोड़ते हुए बिना हेलमेट के बाइक चलाते रहे।
जींद रैली के लिए कुछ अधिकारियों और करीब 10 ट्रैफिक मुलाजिमों की ड्यूटियां लगाई गई है। अंबाला में सुरक्षा के लिए पहले ही बीएसएफ व अन्य कंपनी तैनात है, इससे अंबाला में ज्यादा कामकाज प्रभावित नहीं हुआ है। -अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला।