{"_id":"5a833ce54f1c1b5e028b5382","slug":"51518550245-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कालोनी पर डीटीपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कालोनी पर डीटीपी ने की कार्रवाई
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जिला नगर योजनाकार विभाग ने मंगलवार को पंजोखरा में अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलाया। इस दौरान टीम ने नीवं-सड़कों को भी तोड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिला नगर योजनाकार देसराज ने बताया कि पंजोखरा गांव में अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके तहत तीन महिलाओं के खिलाफ पंजोखरा थाना में मामला भी दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विभाग ने जेसीबी के मदद से नीवों को उखाड़ दिया, जबकि सड़कों को भी तोड़ा। उन्होंने लोगों से कहा कि वे प्रापर्टी खरीदते समय पूरी जांच करें।