फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   51 kg butter was applied on idol of Mata Bala Sundari, priest Pandit Chiranjeevi told secret of belief

Ambalal:माता बाला सुंदरी की पिंडी को 51 किलो मक्खन का लगाया लेप, पुजारी पंडित चिरंजीवी ने बताया मान्यता का राज

Tue, 14 Jan 2025 06:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना (अंबाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना (अंबाला) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 14 Jan 2025 06:43 PM IST
सार

मंदिर पुजारी पंडित चिरंजीवी ने बताया कि जब माता बाला सुंदरी भैरों के प्रहार से घायल हो गईं थीं, तब माता ने मकर संक्राति के दिन मक्खन से सात दिन तक लेप किया था। जिससे माता के जख्म ठीक हो गये थे।

विज्ञापन
51 kg butter was applied on idol of Mata Bala Sundari, priest Pandit Chiranjeevi told secret of belief
महामाई माता बाला सुंदरी मंदिर - फोटो : संवाद

विस्तार

महामाई माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना में हर साल की तरह इस साल भी माता बाला सुंदरी में देवी मां की दिव्य पिंडी को 51 किलो मक्खन का लेप किया गया। जिसे 22 जनवरी को सुबह हवन करने के बाद श्रद्धालुओं में चर्म रोग दूर करने की औषधि के रूप में बांटा जाएगा। जिसे लेने सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पंहुचते है। लोगों में मान्यता है कि यह मक्खन रूपी औषधि लोगों के चर्म रोग दूर करती है।

विज्ञापन


यह है मान्यता
मंदिर पुजारी पंडित चिरंजीवी ने बताया कि जब माता बाला सुंदरी भैरों के प्रहार से घायल हो गईं थीं, तब माता ने मकर संक्राति के दिन मक्खन से सात दिन तक लेप किया था। जिससे माता के जख्म ठीक हो गये थे। इसलिये हर साल मकर संक्रांति के दिन मुलाना मंदिर में माता की दिव्य पिंडी को मक्खन का लेप लगाया जाता है। जिसके बाद उस मक्खन को औषधि के रूप में लोगो को वितरित किया जाता है। जिससे लोगों के चर्म के रोग दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


लोगों को हो रहा फायदा   
माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना में मकर संक्रांति पर माता की दिव्य पिंडी पर किए लेप में 6 किलो मेवा व 45 किलो मक्खन का प्रयोग किया है। मंदिर कमेटी सचिव अशोक राणा ने बताया कि मक्खन रूपी लेप को औषधि के रूप में बांटे जाने की मान्यता माता बृजश्वेरी मंदिर कांगड़ा के बाद केवल माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना में ही है । जोकि मुलाना में पिछले 14 वर्षों से जारी है। उन्होनें बताया कि इस औषधि से लोगों को फायदा होता है जिससे भारी सख्यां में लोग इसे लेने पंहुचते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed