फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   50 trains affected due to container landing on railway track

Ambala News: रेल ट्रैक पर कंटेनर उतरने 50 ट्रेनें प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
50 trains affected due to container landing on railway track
रेल पटरी पर बिखरे पड़े मालगाड़ी से गिरे कंटेनर। संवाद
अंबाला। अंबाला-दिल्ली रेल मार्ग पर मंगलवार तड़के लगभग चार बजे कंटेनर उतरने के कारण 50 ट्रेनें प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही दिल्ली डीआरएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और लगभग सात घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे लाइन और खंभों को दुरुस्त कराया। फिर ट्रेनों को निर्धारित मार्ग से ही दिल्ली की तरफ भेजा। जबकि रेल सेक्शन प्रभावित होने से अंबाला से दिल्ली और दिल्ली से अंबाला की तरफ आने वाली ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि हादसे के चलते 17 ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद्द करना पड़ा। वहीं 26 ट्रेनों को बदले मार्ग से तो सात ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द करके पुन: चलाया गया। ट्रेनों के रद्द होने और बदले मार्ग से चलने के कारण अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से दिल्ली की तरफ रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन

बदले मार्ग से संचालित
ट्रेन नंबर 22686, 22439, 12011, 12029, 12471, 15707, 09321, 14217, 09321, 11057, 12919, 14795, 14717, 22451, 12925, 11906, 12446, 04076, 11078, 22462, 12006, 12014, 12058, 12716, 22488, 22478 को बदले मार्ग से संचालित किया गया।
विज्ञापन

--------------------
पूर्णतौर पर रद्द
ट्रेन नंबर 22429, 12496, 04406, 04405, 04178, 04013, 04584, 04140, 04596, 01616, 01615, 14681, 14521, 04595, 04127,12498, 22430 को पूर्णतौर पर रद्द रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
बीच रास्ते रद्द ट्रेन
ट्रेन नंबर 04449, 11841, 14508, 12460, 14681, 11842, 04452 को बीच रास्ते रद्द करके पुन: संचालित किया गया।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed