{"_id":"64c40bc3e4fb01466e0f6984","slug":"50-thousand-rupees-stolen-by-opening-the-lock-of-the-room-ambala-news-c-36-1-sknl1003-7599-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कमरे का ताला खोलकर संदूक में रखे 50 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कमरे का ताला खोलकर संदूक में रखे 50 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मंडौर गांव स्थित घर में कमरे का ताला खोलकर संदूक में रखे 50 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना पंजोखरा पुलिस को दी शिकायत में गीता ने बताया कि तीन दिन पहले उसके पिता सोहन लाल की तबीयत ज्यादा खराब थी। इस कारण दोनों मां-बेटी ने घर पर ताला लगाकर पिता को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था। दोनों पिता के साथ अस्पताल में थे।
गीता के अनुसार उसकी मां बिमला शाम शाम बजे घर आई। मेन गेट का ताला खोला और कमरे के पास पहुंची तो देखा कि एक कमरे का ताला खुला हुआ था। इसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो संदूक का कुंडा टूटा हुआ था। उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब थे। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय कमरे का ताला खोलकर चोरी कर लिए।