फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   50 thousand reward crook Neeraj arrested from Noida , Ambala

50 हजार का इनामी बदमाश नीरज नोएडा से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
50 thousand reward crook Neeraj arrested from Noida , Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एससटीएफ अंबाला यूनिट ने 50 हजार के इनामी बदमाश नीरज उर्फ गांधी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। नीरज पर हरियाणा, पंजाब में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के छह केस दर्ज हैं। वह मुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव धनोरा का वासी है। बीते सात साल में अंबाला के बराड़ा, साहा और मुलाना थाने में दर्ज संगीन केसों में पुलिस को उसकी तलाश थी।
मुलाना थाने में गिरफ्तारी डालने के बाद एसटीएफ ने उसे नारायणगढ़ सीआईए के हवाले कर दिया। पुलिस मंगलवार को नीरज को अदालत में पेशकर रिमांड मांगेगी। नीरज उर्फ गांधी की अंबाला के अलावा हरियाणा और पंजाब पुलिस को तलाश थी। एसटीएफ अंबाला को पता चला कि वह नोएडा में देखा गया है। टीमें रवाना कर दी गई। मुखबिरी को आधार पर मिलते ही तत्काल दबिश दी गई। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। बता दिया कि उसने अंबाला के अलावा कहां-कहां पर वारदातें की।
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब के छह केसों में थी तलाश
- 2014 में साहा में दर्ज हत्या के प्रयास का केस नंबर 94
- 2015 में मुलाना में दर्ज हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं दर्ज केस नंबर 55
- 2018 में यमुनानगर के बिलासपुर थाने में दर्ज हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का केस
- 2018 में बराड़ा थाने में दर्ज अपहरण, हत्या और आर्म्स एक्ट का केस नंबर 61
- 2018 में यमुनानगर के थाना छप्पर में दर्ज लूट व डकैती का मुकदमा नंबर 153
- 2020 में पंजाब के जगरांव सदर थाने में दर्ज हत्या का मुकदमा नंबर 159
गांव धनोरा के नीरज उर्फ गांधी पर 50 हजार का इनाम है। उसे सोमवार उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। उस पर अंबाला के अलावा हरियाणा व पंजाब में हत्या के अलावा संगीन अपराध दर्ज हैं। दोनों राज्यों को उसकी सरगर्मी से तलाश थी। वह नोएडा में छिपकर रह रहा था। उसे सीआईए नारायणगढ़ के हवाले कर दिया गया है। यह एसटीएफ अंबाला यूनिट टीम के लिए बड़ी सफलता है। - कुलभूषण सिंह, डीएसपी, एसटीएफ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरारी के समय नीरज ने जगरांव में की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पांच साल से हरियाणा-पंजाब पुलिस का सिरदर्द बने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश नीरज उर्फ गांधी ने फरारी के दौरान कांट्रेक्ट किलिंग भी की। पंजाब के जगरांव में उसने दोस्त अमन के साथ मिलकर गोल्डी नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी। अमन ने सरेंडर करते समय पंजाब पुलिस को अपने सहयोगी के तौर पर नीरज का नाम बताया था। नीरज को उस हत्याकांड से 9 लाख रुपये मिले थे। सोमवार एसटीएफ अंबाला यूनिट की ओर से नोएडा से पकड़े गए नीरज ने प्रारंभिक जांच में यह खुलासा किया है। उसने बताया कि फरारी का अधिकतर समय मैंने उत्तरप्रदेश और पंजाब की रिश्तेदारियों और दोस्तों के साथ गुजारा। हत्या में मिले और रिश्तेदारों से लिए गए पैसों से अपना गुजर-बसर किया।
गांव धनोरा का नीरज वर्ष 2017 से फरार चल रहा था। वह झगड़े के एक केस में पकड़ा भी गया लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वापस नहीं लौटा। वर्ष 2020 में उसने पैसे के लिए गोल्डी की हत्या कर दी, जिस बारे जगराओं सदर थाने में 159 नंबर केस दर्ज किया गया। उसने भी उसकी गिरफ्तारी बकाया है। नीरज ने बताया कि उप्र के रिश्तेेदारों ने ही उसे नोएडा में किराए का फ्लैट दिलाया था। परिवार वाले भी उसे इधर-उधर मिलकर खर्च चलाने के लिए पैसे देते रहे।

टेक्निकल सिस्टम की मदद से पकड़ा : कुलभूषण सिंह
एसटीएफ अंबाला यूनिट के डीएसपी कुलभूषण सिंह ने बताया नीरज उर्फ गांधी को नोएडा से टेक्निकल सिस्टम की मदद से गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2016 से आरोपी फरार चल रहा था। इसी दौरान उसने पैसों के लिए जगरांव के एक व्यक्ति की हत्या की। वहां से उसे नौ लाख रुपये मिले। फरारी का समय उसने नोएडा में किराए के फ्लैट, रिश्तेदारियों और दोस्तों के साथ काटा। परिवार से भी इधर-उधर आकर मिलता रहा। इस दौरान उसने कोई और वारदात तो नहीं की, कौन-कौन लोग उसके साथ शामिल रहे, हथियार कहां छिपाकर रखे, कई सवाल-जवाब बाकी हैं। मंगलवार को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed