फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   50 thousand cheated in the name of getting the case lodged in the women's police station, case registered

महिला थाने में दर्ज मामले को रफा दफा करवाने के नाम पर ठगे 50 हजार, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
50 thousand cheated in the name of getting the case lodged in the women's police station, case registered
(अंबाला) नारायणगढ़। महिला थाना में दर्ज मामले को रफा-दफा करवाने की एवज में पैसे ऐंठने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। गांव हुसैनी निवासी पालो देवी ने पुलिस में दिए अपने बयान में कहा है कि उसके लड़के नवनीत का क्षेत्र की एक युवती के साथ काफी समय से आपस में संबंध है। 27 जून 2021 को अजय नामक युवक मुझे व मेरे पति को मिला और हमें कहने लगा कि आपके लड़के के जिस लड़की के साथ संबंध हैं उसके साथ फैसला करवाने के संबंध में 10 लाख रुपये दे दो।
विज्ञापन

मैं लड़की की दरखास्त वापस करवा दूंगा।
हम लोग उक्त युवक से काफी डरे हुए थे। हमने अपने घर पर रखे 50 हजार रुपये उस युवक को दे दिए और हमने कहा कि हमारे पास यह एक मकान है, जिसे बेचकर तुम पैसे ले लेना। जिस पर उक्त युवक ने मुझे मकान की रजिस्ट्री के बारे में पूछा और हमने कहा कि रजिस्ट्री नहीं है, तभी उसने मेरे व मेरे पति के एक सफेद कागज पर अंगूठा व हस्ताक्षर करवा लिए। कहा कि लड़की व उसके परिवार से आपस में समझौता करवा दूंगा। इसके बाद महिला थाना नारायणगढ़ में मेरे पुत्र व उक्त युवती की फोन पर बातचीत भी कराई और शाम को वह हमसे कहने लगा कि आपका मकान नहीं बिक रहा है क्योंकि उस मकान की कीमत बहुत कम है। आप कहीं से पैसे का इंतजाम करो वरना आपका पुत्र और आप सारी उम्र के लिए मारे जाओगे। जब हमने अपनी मजबूरी बताई और कहा कि हमारे पास इतनी रकम का इंतजाम करना बहुत मुश्किल है। इसके बाद हमें पता चला कि मेरे लड़के के खिलाफ महिला थाना नारायणगढ़ में मुकदमा दर्ज हो गया है इसके बाद हमें अजय कहने लगा कि पैसे का जुगाड़ जल्दी करो तो मैं आपका पर्चा भी रद्द करवाने के लिए उक्त युवती व उसके परिवार तक के बयान बदलवा दूंगा। यह भी कहा कि 26 जून 2021 की रात को महिला थाना नारायणगढ़ की ड्यूटी अफसर एच सी रजनी बाला के साथ भी उसकी बातचीत है। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed