फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   50 breeding checkers came out in the streets for dengue

Ambala News: डेंगू के लिए गलियों में उतरे 50 ब्रीडिंग चेकर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
50 breeding checkers came out in the streets for dengue
अंबाला। डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए मानसून से पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। शहरी क्षेत्र में डेंगू के लार्वा की जांच के लिए मंगलवार को विभाग ने 50 ब्रीडिंग चेकर को फील्ड में उतारा।
विज्ञापन

उन्होंने अलग-अलग गली-मोहल्लों में जाकर घरों में जमा पानी के लिए जांचा। पानी की टंकी से लेकर गमलों व छत पर एकत्रित किए सामान को देखा कि कहीं जमा पानी की लारवा को नहीं पनप रहा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं नगर परिषद की तरफ से भी अंबाला कैंट में फॉगिंग शुरू की जा चुकी है। मच्छरों की फौज पर प्रहार करने के लिए परिषद के कर्मचारी अलसुबह ही गली-मोहल्लों में जाकर फॉगिंग कर रहे हैं। अलग-अलग वार्ड का शेड्यूल बनाया है। उसके अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं सिटी में निगम की तरफ से 20 वार्डाें में भी फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा लार्वा मिला तो नोटिस : विभाग की तरफ से मैदान में उतारे गए ब्रीडिंग चेकर अधिक मात्रा में लारवा मिलने पर नोटिस भी थमाएंगे। हालांकि पहले वह लोगों को जागरूक भी करेंगे कि वह अपने घर की छतों, फ्रिज और गमलों की ट्रे में साफ पानी न जमा होने दें। साथ ही वह डोर टू डोर जाकर परिवार का डाटा भी लेंगे कि कोई लंबे समय से बीमार तो नहीं हो रहा।

मशीन को लाइसेंस का इंतजार : डेंगू और मलेरिया के मरीजों के लिए वरदान बनने वाली नई एफेरेसिस मशीन पिछले डेढ़ साल से नहीं चल पाई है। अभी तक इस मशीन का चलाने के लिए लाइसेंस ही नहीं मिल पाया है। कैंट के नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में यह मशीन महज शोपीस बनी है। 40 लाख रुपये की लागत से खरीदी यह मशीन पहले मुख्यालय में रही। करीब छह माह पहले अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पहुंची तो अभी तक इसे चलाने के लिए लाइसेंस ही नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed