{"_id":"6797e65def8054aaab091251","slug":"4745-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-to-australia-ambala-news-c-36-1-sknl1017-136621-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 47.45 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 47.45 लाख ठगे
विज्ञापन
अंबाला। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर तीन युवकों से 47 लाख 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। शातिर आरोपियों ने पहले तो एक युवक को बोला कि ऑस्ट्रेलिया में तीन नौकरियां निकली हैं। वह तीन युवकों को भी एक साथ भेजेंगे। 60 लाख रुपये में समझौता होने के बाद पैसे ठगने शुरू कर दिए।
पीड़ित अमित, राजेश और कीमती लाल का आरोप है कि आरोपियों ने दिल्ली बुलाने के बाद नकली वीजा थमाते हुए 15 हजार यूएसए डॉलर भी हड़प लिए। बाद में फोन उठाना तक बंद कर दिया। नग्गल थाना पुलिस ने जालंधर के शहीद लाभ सिंह नगर निवासी हरविंद्र सिंह शेखों, मुनीष गिल, प्रीति, अमनप्रीत कौर पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अकेले युवक को भेजने से किया था इंकार
शिकायतकर्ता अमित ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के जरिये सीएमएफ कंसलटेंट का पेज देखा था। इसके बाद हरविंद्र सिंह से संपर्क हुआ था। आरोपियों ने झांसे में लेते हुए कहा कि उनके पास विदेश भेजने का सरकारी लाइसेंस है। आरोपी ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में तीन लड़कों की काम करने की जरूरत है। करीब 60 लाख रुपये का खर्च आएगा। आरोपी ने अकेले को भेजने के इंकार कर दिया। कलेरा गांव से राजेश कुमार और बड़ाैली गांव से कीमती लाल भी विदेश जाने के लिए तैयार हो गया था। आरोपी ने मुनीष गिल को अपना पार्टनर बताते हुए कहा कि वह 10 लाख रुपये लेने के लिए आएंगे और एक होटल बुक कर लेना। चार जुलाई को पहले आरोपियों ने चार लाख और दस्तावेज लिए। फिर 10 जुलाई को ही पूरा काम होने पर 30 लाख और ले लिए थे।
विज्ञापन
डॉलर लेकर आरोपी हो गए फरार
शिकायतकर्ता अमित ने आरोप लगाया कि 24 अगस्त को आरोपियों ने दिल्ली से सिडनी एयरपोर्ट जाने बारे कहा। होटल में रुकने के बाद आरोपियों को 15 हजार यूएसए डॉलर भी दिए। बाद में कहा कि आरोपी प्रीति वीजा व पासपोर्ट लेकर आ रही है। पहले तो वह आने की बात बोली रही लेकिन बाद में अचानक फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ ही देर में आरोपी भी बहाने से चले गए। वीजा देखा तो वो भी फर्जी निकला। पैसे मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।