फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   45 crore budget passed in the city council for the development of the cantonment

Ambala News: छावनी के विकास के लिए नगर परिषद में 45 करोड़ का बजट पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
45 crore budget passed in the city council for the development of the cantonment
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। सदर नगर परिषद के वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित 45.01 करोड़ रुपये के बजट को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई। परिषद का पिछला वित्त बजट (2022-23) 57.56 करोड़ रुपये था। इसमें पिछली आमदनी को देखते हुए खर्चाें में कटौती करते हुए इस बार 12.55 करोड़ रुपये की कमी की गई है। परिषद ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में 10.84 कराेड़ रुपये की कमाई की है और 11.10 कराेड़ रुपये खर्च हुए हैं। इससे परिषद पर लगभग 26 लाख का अतिरिक्त भार पड़ा है।

नगर परिषद ने वित्त वर्ष 2023-24 की आमदनी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें सबसे अधिक आमदनी 15 करोड़ रुपये लक्ष्य संपत्ति कर से किया है। वहीं दुकानों के किराए से 4 करोड़ 50 लाख, तहबाजारी से 8 लाख, दुकानों और जमीन की बोली से 5.5 करोड़, स्टैंड ड्यूटी से 5 करोड़, जमापूंजी के ब्याज से 50 लाख, बिजली के बिल से 1 करोड़, ट्रेड लाइसेंस से 8 लाख, फोटो कॉपी से 8 लाख, सड़क के बीच रास्ते से 50 लाख, विज्ञापन से 40 लाख, मृत पशुओं से 5 लाख, लीज के तहत 3 करोड़, डोर-टू-डोर सुविधा के तहत 4 करोड़, चालान और आरटीआई से 60 लाख, टॉवर आदि से 20 लाख और अन्य कार्याें से 2 लाख रुपये प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन


दुकानों के किराए से हुई ज्यादा कमाई
वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान नगर परिषद को जमापूंजी पर 31 लाख 47 हजार 420 रुपये ब्याज मिला है। सबसे ज्यादा कमाई दुकानों के किराए से हुई है। नप से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर 3 करोड़ 92 लाख 10 हजार 481 रुपये की आमदनी हुई है। दूसरे नंबर पर संपत्ति कर से 2 करोड़ 38 लाख 52 हजार 262 रुपये, तीसरी कमाई डेवलपमेंट चार्ज से हुई है। इसके तहत 2 करोड़ 19 लाख 53 हजार 416 रुपये नप को मिले हैं। लीज आधारित आय के तहत 1 करोड़ 7 लाख 98 हजार 726 रुपये मिले हैं। सबसे कम कमाई मृत पशुओं के उठान से 1 लाख 80 हजार रुपये हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य संसाधनों से आमदनी
तहबाजारी से नप की आमदनी 5 लाख 79 हजार 650 रुपये, दुकानों और जमीन की बोली से 6 लाख 19 हजार रुपये, ट्रेड लाइसेंस फीस से 4 लाख 14 हजार 287 रुपये, फोटो कॉपी से 4 लाख 42 हजार 818 रुपये, चालान और आरटीई के माध्यम से 43 लाख 71 हजार 6 रुपये और टॉवर आदि से 10 लाख 80 हजार 5 रुपये की नप को आमदनी हुई है।

सरकार के निर्देशानुसार बजट तैयार किया गया है। इसमें कुछ फंड केंद्र व राज्य सरकार से आता है। वहीं इस बार बजट में खर्चाें को लेकर कुछ कटौती की गई है। वहीं राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि विकास कार्य बिना रुकावट के चलते रहें और लोगों को सुविधाएं मिलती रहें। इस बार प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्ति पर अधिक फोकस रहेगा।
-राजेश कुमार, सचिव नगर परिषद, सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed