फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   430 people got degrees in Sanatan Dharma Mahavidyalaya430 people got degrees in Sanatan Dharma Mahavidyalaya

Ambala News: सनातन धर्म महाविद्यालय में 430 को मिली डिग्रियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
430 people got degrees in Sanatan Dharma Mahavidyalaya430 people got degrees in Sanatan Dharma Mahavidyalaya
सनातन धर्म महाविद्यालय में दीक्षांत समारोह में डिग्री हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए विद - फोटो : kathua
अंबाला सिटी। सनातन धर्म महाविद्यालय में वीरवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कॉलेज से उत्तीर्ण 430 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इस दौरान डिग्री प्राप्त करने के लिए छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा रही।
विज्ञापन

इस समारोह में पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 46 वर्ष पहले उन्होंने एसडी कॉलेज से ही अपनी उच्च शिक्षा की शुरुआत की थी। यहां पहुंचने पर उन्होंने काॅलेज के विभिन्न विभागों और पुस्तकालय का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज के कुल 42 छात्रों ने विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप पूरी कर अपने कौशल को निखारा।
विज्ञापन

इसके अलावा हाल ही में आयोजित 47वें जोनल फेस्टिवल में, छात्रों ने 46 ट्रॉफियां जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने कहा कि यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है और हम छात्रों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. एच के अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है। यह छात्रों को न केवल सफलता के लिए तैयार करती है, बल्कि उन्हें जीवन की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम बनाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ चार दीवारों वाली कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सतत यात्रा है। हमेशा जिज्ञासु बने रहें, विनम्रता अपनाएं और सीखना कभी न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को यह संदेश दिया कि चाहे वे आगे की पढ़ाई का चयन करें या कार्यक्षेत्र में कदम रखें, उन्हें हमेशा अपने जुनून की तलाश करनी चाहिए, क्योंकि सच्ची सफलता उसी में है जिसमें हमें संतुष्टि मिले। इस मौके पर सनातन धर्म महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष ऋषभ सोनी, प्रबंधन कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देशबंधु, संचालन समिति की उपाध्यक्ष शबनम नाथ, संयुक्त सचिव डॉ. आरसी शर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, दीक्षांत समारोह के मुख्य संयोजक डॉ. जोगिंदर मौजूद रहे।

सनातन धर्म महाविद्यालय में दीक्षांत समारोह में डिग्री हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए विद

सनातन धर्म महाविद्यालय में दीक्षांत समारोह में डिग्री हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए विद- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed