{"_id":"5c3b970cbdec2273a032452d","slug":"41547409164-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से तमंचे की नोक पर 40 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी से तमंचे की नोक पर 40 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुलाना। रविवार की शाम को एक कारोबारी से तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालीस हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पम्मा ने बताया कि उसकी गांव मौजगढ़ में फैक्टरी है। वह रविवार शाम को अपनी फैक्टरी में अपने काम से गया था और वहीं पर रुका हुआ था। इसी दौरान कार में सवार तीन लोग आए और आते ही उसके बारे में पूछा। इसी दौरान इन लोगों ने उस पर तमंचा तान दिया और उससे रुपये मांगे। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों ने उसके पास से करीब चालीस हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।