फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   किरण चौधरी को गंभीर मुद्दे भी जलेबी की तरह लगते हैं : विज

किरण चौधरी को गंभीर मुद्दे भी जलेबी की तरह लगते हैं : विज

Mon, 23 Apr 2018 01:25 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
किरण चौधरी को गंभीर मुद्दे भी जलेबी की तरह लगते हैं : विज
किरण चौधरी को गंभीर मुद्दे भी जलेबी की तरह लगते हैं : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पूर्व मंत्री किरण चौधरी के एसवाईएल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किरण चौधरी गोहाना से होकर आती है इसलिए उन्हें गंभीर मुद्दे भी जलेबी की तरह ही दिखते हैं। विज ने कहा कि भाजपा सभी से मिलकर इस मुद्दे को हल करने में लगी है। विज ने मंडी में किसानों की फसल उठान के मुद्दे पर कहा कि सीएलपी लीडर घर में बैठ कर ब्यान देती हैं, उन्हें नहीं पता कि सरसों कहां उगती है और गेहूं कहां। जानकारी मुताबिक किरण चौधरी ने एसवाईएल को लेकर बयान दिया था कि इनेलो और भाजपा ने इस मुद्दे को जलेबी की तरह बना दिया है। विज ने पलटवार करते हुए कहा कि किरण चौधरी को जलेबियां खाने की आदत है और वह गोहाना से होकर आती है, इसलिए उन्हें जलेबियां ही याद रहती है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मुद्दे पर इस तरह से कहना यह कांग्रेस की मानसिकता दर्शाती है जबकि सरकार इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से ले रही है। अनिल विज ने कहा कि वह खुद व उनकी सरकार के मंत्री एवं अधिकारी मंडियों का लगातार दौरा कर रहे है और मंडियों से एक-एक दाना उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed