फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बार एसोसिएशन चुनाव : अंबाला की कमान उमरीश के हाथ, नारायणगढ़ में अशोक बने ‘सम्राट’

बार एसोसिएशन चुनाव : अंबाला की कमान उमरीश के हाथ, नारायणगढ़ में अशोक बने ‘सम्राट’

Sat, 07 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव : अंबाला की कमान उमरीश के हाथ, नारायणगढ़ में अशोक बने ‘सम्राट’
बार एसोसिएशन चुनाव : अंबाला की कमान उमरीश के हाथ, नारायणगढ़ में अशोक बने ‘सम्राट’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी/नारायणगढ़। बार एसोसिएशन अंबाला और नारायणगढ़ चुनावों में दिन भर गहमागमी रही। शाम के समय रिजल्ट घोषित होने के बाद विजेताओं ने जमकर जश्न मनाया। बार एसोसिएशन अंबाला की कमान इस बार एडवोकेट उमरीश के हाथ में आई, तो बार एसोसिएशन नारायणगढ़ के सम्राट (प्रधानगी) का ताज अशोक सैनी के सिर सजा। अंबाला में 749 वोट पड़े, तो नारायणगढ़ में 174 वोटरों ने मतदान किया। उल्लेखनीय है कि इस बार बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नए निर्देशों के तहत देश में एक साथ ही चुनाव हुए हैं। नए नियमों के चलते एक वोटर एक ही बार एसोसिएशन में वोट दे सका है।

बार एसोसिएशन अंबाला
बार एसोसिएशन अंबाला के नए प्रधान पद का ताज उमरीश गांधी के सिर सजा है। शुक्रवार को हुए बार के चुनावों में 817 में से 749 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 393 मतदाताओं ने उमरीश गांधी को, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी सुरिंदर मोहन शर्मा को 282 मतदाताओं ने वोट किया। कंवर चमन 68 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। कुल छह वोट निरस्त हुए। इसके अलावा उपप्रधान पद पर सुधीर सहगल को 376 वोट मिले। उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी रमेश को 176 वोट मिले। शिव कुमार को 121 और रितु मान को 65 मत मिले। सचिव पद के लिए राजनायक को 439 मत, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सौरभ आहुजा को 301 मत मिले। इसी तरह एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए राजिंद्र मोहन को 493, सेठी राम सराओ को 498 और विजय को 522 वोट मिले। पूजा को पहले ही बतौर सदस्य चुन लिया गया था। संयुक्त सचिव पद के लिए अनुराग शर्मा और कोषाध्यक्ष के लिए अंकुश गुप्ता पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन


मेरी प्राथमिकता वकीलों का स्टेटस और ऊंचा करने की होगी। अपने सभी वकील साथियों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे और बार की जरूरतों के हिसाब से ही हर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एडवोकेट उमरीश गांधी, प्रधान बार एसोसिएशन अंबाला


बार एसोसिएशन नारायणगढ़
बार एसोसिएशन नारायणगढ़ के शुक्रवार को हुए चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। वकीलों ने बदलाव के लिए मतदान किया। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सैनी ने पांच बार प्रधान रह चुके राजन गुप्ता को 18 मतों के अंतर से हरा प्रधान पद पर कब्जा कर लिया। सचिव के महत्वपूर्ण पद पर सुरेश कलोहा और उपप्रधान पद पर गौरव मोमिया ने विजय हासिल की। प्रधान पद के लिए अशोक सैनी को 95 और राजन गुप्ता को 77 वोट मिले। उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में गौरव मोमिया ने 107 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्यी पंकज बिंदल को 44 वोट के अंतर से हराया। सचिव पद के लिए सुरेश कलोहा ने 98 मत हासिल कर संजीव जोली को 25 वोट से हराया। बार के अन्य पदाधिकारियों में नरेश डडवाल पहले ही सहसचिव और अनुज कुमार, अनिल चौहान कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। उल्लेखनीय है कि कोषाध्यक्ष के लिए किसी ने नामांकन ही नहीं किया था।

बार के वकीलों के हितों के लिए काम करेंगे। इसके अलावा जो भी विकासात्मक कार्य होंगे, वह बार सदस्यों और अन्य वकीलों के साथ मिल बैठकर किए किए जाएंगे।
- एडवोकेट अशोक सैनी, प्रधान बार एसोसिएशन नारायणगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed