{"_id":"5a1b1a7f4f1c1bca678bdec4","slug":"41511725695-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, दो जख्मी
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
रॉन्ग साइड डंपर ने कार को मारी टक्कर, सगे भाइयों समेत तीन की मौत, दो महिलाएं घायल
चंडीगढ़ से लौट रहा था परिवार, गांव धीन के पास हादसा, मरने वालों में मोहाली एसएसपी का ड्राइवर भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। (अंबाला)।
अंबाला-जगाधारी रोड पर गांव धीन के पास रविवार को डंपर और कार की टक्कर में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसे में जान गंवाने वाले निर्मल सिंह और बलविंदर सिंह सगे भाई थे जबकि तीसरा गांव शेरी, पटियाला निवासी हरविंदर सिंह मोहाली एसएसपी का ड्राइवर था। जानकारी मुताबिक चंडीगढ़ में एडमिट गांव मिल्क धनकोटा निवासी निर्मल सिंह को छुट्टी देने के बाद हरविंदर ही उन्हें कार से घर लेकर आ रहा था। हादसे में दो महिलाएं परमजीत कौर और जोगिंदर कौर भी घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर रॉन्ग साइड था। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं क्षतिग्रस्त डंपर का चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार गांव मिल्क धनकोटा निवासी किसान निर्मल सिंह (62 वर्षीय) का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। रविवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। उसको लाने के लिए पटियाला निवासी हरमिंदर सिंह (45 वर्षीय) जो पंजाब पुलिस मोहाली में एसएसपी का चालक है, कार लेकर आया था। कार में निर्मल सिंह का छोटा भाई एक्स-सर्विसमेन बलविंदर सिंह (52 वर्षीय) और जोगिंदर कौर (58 वर्षीय) निवासी मिल्क धनकोटा और परमजीत कौर (40 वर्षीय) और हरमिंदर सिंह निवासी गांव शेरी, जिला पटियाला रविवार को चंडीगढ़ पीजीआई गए।
पीजीआई से लौटते समय जैसे ही वे अंबाला-जगाधरी रोड पर गांव धीन के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक डंपर से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर से कार कई फुट पीछे जा गिरी और परखच्चे उड़ गए। वहीं डंपर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद जहां डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। इसके बाद राहगीरों ने किसी तरह से कार सवारों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में घायल सभी को एमएम अस्पताल मुलाना लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने बलविंदर और हरमिंदर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का उपचार शुरू किया। लेकिन कुछ समय बाद गंभीर रूप से घायल निर्मल सिंह ने भी दम तोड़ दिया। वहीं जोगिंदर कौर और परमजीत कौर का उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना जब परिवार के अन्य सदस्यों को लगी तो घर में चीख पुकार मच गई। गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस ने मृतक निर्मल सिंह के बेटे मुख्तार सिंह की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ओवरलोड डंपर बन रहे काल
स्थानीय निवासी श्रीपाल जैन, बीएल सैनी, सचिन वालिया, रमेश, राकेश, हरजिंद्र सिंह ने कहा कि ओवरलोड डंपर लोगों के लिए काल बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसको लेकर पहले भी कई बार प्रशासन को लोगों ने शिकायतें दी हैं, जबकि कार्रवाई के नाम पर इक्का दुक्का ऐसे वाहनों पर कार्रवाई होती है। लेकिन बाद में स्थिति जस की तस हो जाती है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्ती से शिकंजा कसा जाए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी डंपर चालक मौके से फरार है। कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। - मेहर सिंह, प्रभारी, मुलाना थाना