फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - 23 जून को पूर्व सीएम हुड्डा के नेतृत्व में कैंट में विरोध प्रदर्शन, तो 24 जून को सांसद सैलजा के नेतृत्व में सिटी में होगा प्रद

- 23 जून को पूर्व सीएम हुड्डा के नेतृत्व में कैंट में विरोध प्रदर्शन, तो 24 जून को सांसद सैलजा के नेतृत्व में सिटी में होगा प्रद

Fri, 23 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
- 23 जून को पूर्व सीएम हुड्डा के नेतृत्व में कैंट में विरोध प्रदर्शन, तो 24 जून को सांसद सैलजा के नेतृत्व में सिटी में होगा प्रद
अंबाला कैंट। प्रदर्शन के नाम पर एक बार फिर से जिले में कांग्रेस खेमों में गुटबाजी उभरकर सामने आ गई है। एक मंच पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने के बजाए अंबाला में कांग्रेस के दो अलग-अलग खेमे अलग-अलग तारीखों में विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार प्रदर्शन से पहले ही गरमा गया है। 23 जून को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में जहां कैंट में प्रदर्शन होगा वहीं 24 जून को सिटी में सांसद सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेसी प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेता पूर्व में भी जिले में एक मंच पर साथ-साथ कम ही नजर आएं हैं। अब अंबाला में लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग प्रदर्शन साफ तौर पर कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को बयान कर रहे हैं।
विज्ञापन

हुड्डा के नेतृत्व में आज एसडीएम को देंगे कांग्रेसी ज्ञापन
पूर्व सीएम चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में शुक्रवार साइंस और कपड़ा उद्योग पर बढ़ाए गए जीएसटी का विरोध जताया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री चौ. निर्मल सिंह के अलावा कैंट कांग्रेस कमेटी से कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। विरोध प्रदर्शन के बाद कैंट एसडीएम को ज्ञापन सौंपे जाने की योजना है। कांग्रेस इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कैंट के बाजारों को बंद कराने का भी आह्वान कर रही है और विभिन्न बाजार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। वीरवार इस मामले को लेकर चंडीगढ़ हुड्डा से जिले के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात भी की।
विज्ञापन

शनिवार सिटी अनाज मंडी में प्रदर्शन
सिटी पुरानी अनाज मंडी में शनिवार को कांग्रेस की ओर से सांसद सैलजा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में किसानों पर हमले व प्रदेश के किसानों की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन होगा। सैलजा गुट के नेता इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांवों में किसानों को साथ जोड़ रहे हैं जबकि विभिन्न बैठकें भी आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed