फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   41 trains affected due to work at Jammu Tawi station

Ambala News: जम्मूतवी स्टेशन पर काम के चलते 41 ट्रेनें प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
41 trains affected due to work at Jammu Tawi station
अंबाला। जम्मू रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए आगामी एक सप्ताह तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जम्मू और कटरा की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह कार्य आठ जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

इस कारण अंबाला कैंट से निकलने वाली 41 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 30 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया है। वहीं, तीन ट्रेनों को बीच रास्ते रोककर,तीन ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द कर और 5 ट्रेनों को बीच रास्ते के स्टेशनों से पुन: संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

रद्द की गई ट्रेन
ट्रेन नंबर 14662 जम्मू तवी-बाड़मेर 8 से 14 जनवरी तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी 11 से 17 जनवरी तक, 74909 पठानकोट-कैप्टन तुषार महाजन, 74910 कैप्टन तुषार महाजन-पठानकोट, 74907 पठानकोट-कैप्टन तुषार महाजन,74906 तुषार महाजन-पठानकोट 8 से 14 जनवरी तक रद्द, 03309 धनबाद-जम्मूतवी 11 जनवरी को रद्द, 03310 जम्मूतवी-धनबाद 12 जनवरी रद्द, 12355 पटना-जम्मूतवी 7 से 11 जनवरी, 12356 जम्मूतवी-पटना 8 से 12 जनवरी, 20985 कोटा-कैप्टन तुषार महाजन 8 जनवरी, 20986 कैप्टन तुषार महाजन-कोटा 9 जनवरी, 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर 9 जनवरी,14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा 10 जनवरी, 22941 इंदौर-कैप्टन तुषार महाजन 13 जनवरी, 22942 कैप्टन तुषार महाजन-इंदौर 15 जनवरी, 20847 दुर्ग-कैप्टन तुषार महाजन 8 जनवरी, 20848 कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग 10 जनवरी, 12549 दुर्ग-कैप्टन तुषार महाजन 7 जनवरी, 12550 कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग 9 जनवरी, 22705 तिरुपति-जम्मूतवी 7 जनवरी, 22706 जम्मूतवी-तिरुपति 10 जनवरी, 22431 सूबेदारगंज-कैप्टन तुषार महाजन 7 जनवरी और 11 जनवरी, 22432 कैप्टन तुषार महाजन-सूबेदारगंज 8 जनवरी और 12 जनवरी, 19803 कोटा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा 11 जनवरी,19804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कोटा 12 जनवरी, 15655 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा 12 जनवरी, 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी 15 जनवरी, 22439 नई दिल्ली-कटरा 9 जनवरी से 14 जनवरी, 22440 कटरा-नई दिल्ली 9 जनवरी से 14 जनवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से चलने वाली
ट्रेन नंबर 12414 जम्मूतवी-अजमेर 105 मिनट, 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी 180 मिनट और ट्रेन नंबर 11078 जम्मूतवी-पूना 8 जनवरी को 180 मिनट की देरी से चलेगी।
बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 19223 गांधीनगर-जम्मूतवी 7 से 13 जनवरी को पठानकोट तक चलाया जाएगा। इसी प्रकार 19225 भगत की कोठी-जम्मूतवी 7 से 13 जनवरी को पठानकोट, 12237 वाराणसी-जम्मूतवी 7 से 13 जनवरी को पठानकोट, 19415 साबरमती-कटरा 12 जनवरी को फिरोजपुर, 19107 भावनगर-कैप्टन तुषार महाजन 12 जनवरी जालंधर सिटी, 11077 पूने-जम्मूतवी 6 से 12 जनवरी तक विजयपुर स्टेशन तक चलाया जाएगा।

बीच रास्ते संचालित
ट्रेन नंबर 19224 जम्मूतवी-गांधीनगर 8 से 14 जनवरी तक पठानकोट स्टेशन से चलेगी। इसी प्रकार 19226 जम्मूतवी-भगत की कोठी और 122238 जम्मूतवी-वाराणसी 8 से 14 जनवरी तक पठानकोट स्टेशन से चलेगी। इसी प्रकार 19416 कटरा-साबरमती 14 जनवरी को फिरोजपुर से और ट्रेन नंबर 19108 कैप्टन तुषार महाजन-भावनगर 13 जनवरी को जालंधर सिटी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed