{"_id":"685b01ac7a9a4cc1cb0c0d15","slug":"400-football-and-gymnastics-students-are-dependent-on-one-water-cooler-even-that-does-not-have-ro-ambala-news-c-36-1-sknl1017-145004-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फुटबॉल व जिम्नास्टिक के 400 बच्चों को एक वाटर कूलर का सहारा, उसमें भी आरओ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फुटबॉल व जिम्नास्टिक के 400 बच्चों को एक वाटर कूलर का सहारा, उसमें भी आरओ नहीं
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में भीषण गर्मी के बीच वाटर कूलर की कमी सताने लगी है। स्टेडियम में फुटबॉल व जिम्नास्टिक हॉल में करीब 400 खिलाड़ी सुबह व शाम को प्रेक्टिस करते हैं और एक ही वाटर कूलर पर निर्भर हैं। वाटर कूलर की दशा ऐसा है कि कूलर में खराबी के कारण ठंडक नहीं होती है। यहां तक कि खिलाड़ियों के लिए इस वाटर कूलर पर आरओ सिस्टम तक नहीं लगाया गया है। खुले आसमान के नीचे ही यह वाटर कूलर पड़ा हुआ है। बावजूद इस कूलर की मरम्मत के लिए कोई ध्यान देने को तैयार नहीं। खिलाड़ियों की संख्या इतनी है कि अगर बारी-बारी पानी पिएं तो कम पड़ जाता है।
हालांकि स्वीमिंग पूल में वाटर कूलर लगा है लेकिन वो तैराकी के खिलाड़ियों के पर्याप्त रहता है। कभी फुटबॉल व जिम्नास्टिक के खिलाड़ी एकत्रित होकर जाते हैं तो पानी नहीं पी पाते हैं। कई बार फुटबॉल व जिम्नास्टिक के खिलाड़ी परिसर में वाटर कूलर की संख्या को बढ़ाने व आरओ सिस्टम लगाने की मांग उठा चुके हैं बावजूद वो पूरी नहीं हुई है।
-- -- -- --
मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी सौंप चुके हैं ज्ञापन
जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन के चेयरमैन राजिंद्र विज व अन्य सदस्यों की तरफ से खिलाड़ियों को पीने की पानी की समस्या होने बारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी मांग पत्र सौंपा था। हालांकि सभी सदस्यों ने कैंट का ऑलवेदर स्वीमिंग पूल चलाने के लिए मुलाकात की थी और साथ ही खिलाड़ियों को होने वाली पीने के पानी की समस्या को भी उठाया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह की तरफ से भी जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन मिला था।
विज्ञापन
-- -- -- --
वाटर कूलर को जल्द ही दुरुस्त करवाकर आरओ लगवा दिया जाएगा। वाटर कूलर की कमी खल रही है तो उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो।
राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी अंबाला
-- -- -- -