फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   40 year old dilapidated electric wires of the city will be replaced with Rs 50 lakhs

Ambala News: 50 लाख से बदले जाएंगे शहर के 40 वर्ष पुराने बिजली के जर्जर तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
40 year old dilapidated electric wires of the city will be replaced with Rs 50 lakhs
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टरों व कॉलोनियों में 40 वर्ष पुराने जर्जर बिजली के तार बदले जाएंगे। निगम अलग-अलग एरिया में करीब 50 किलोमीटर लंबाई के तार बदलेगा। गर्मी के मौसम में भार बढ़ने से यह जर्जर तार बार-बार टूट जाते हैं। जिससे सेक्टर व कॉलोनियों में कई-कई घंटे तक बिजली गुल रहती है। निगम इन तारों को कई बार जोड़ भी चुका है। अब इन तारों को बदलकर नए तार लगाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर निगम करीब 50 लाख की राशि खर्च करेगा। निगम मुख्यालय ने इसके लिए अनुमानित लागत को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

निगम शहर में मोती नगर, सेक्टर-8, 9, 10, सोनिया कॉलोनी, मिलाप नगर, घासमंडी एरिया, बलदेव नगर में बिजली के जर्जर तार बदलकर नए लगाएगा। निगम 440 और 11 हजार वोल्ट के तार बदलेगा।
विज्ञापन

मार्च माह की शुरुआत से शहर में बिजली भार बढ़ना शुरू हो जाता है। इस माह के मध्य तक यह भार 35 लाख यूनिट प्रतिदिन से ऊपर पहुंच जाता है। निगम ने गर्मी के सीजन को देखते हुए इन तारों को बदलने का निर्णय लिया है ताकि भार बढ़ने पर बार-बार तार न टूटे और लोगों को कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में करीब 40 वर्ष पुराने बिजली के जर्जर तारों को बदला जाएगा। इनमें सेक्टर व कॉलोनियां शामिल हैं। तार बदलने के लिए करीब 50 लाख का एस्टीमेट स्वीकृत हुआ है। जल्द ही तार बदलने के लिए निगम कार्य शुरू करेगा।
-सुखबीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed