फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   40 thousand withdrawn from woman's debit card changed account in three minutes

महिला का डेबिट कार्ड बदल खाते से तीन मिनट में निकाले 40 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
40 thousand withdrawn from woman's debit card changed account in three minutes
अंबाला। मानव चौक स्थित एक एटीएम से कैश निकलवाने गई महिला का धोखे से डेबिट कार्ड बदल कर दो युवकों ने खाते से मात्र तीन मिनट में 40 हजार रुपये निकाल लिए। बहरहाल शहर स्थित पुलिस चौकी नंबर पांच में महिला की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डीडब्ल्यूएस कॉलोनी शहर निवासी राखी बनवाल ने बताया कि अभी वह वार्ड नंबर आठ रायपुर विरान नारायणगढ़ में रह रही हैं। वीरवार को वह मानव चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने गई थी। वहां एटीएम में उसके पीछे दो लड़के खड़े थे। उसने अपना डेबिट कार्ड एटीएम में डाला, लेकिन कैश नहीं निकला। इसी बीच उनके पीछे खड़े युवक ने उसका डेबिट कार्ड एटीएम से निकालकर दूसरा कार्ड एटीएम में लगा दिया और दूसरा कार्ड उसे देकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद इन युवकों ने उसके डेबिट कार्ड से तीन मिनट में चार बार में दस-दस हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed