फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   4 out of 30 canceled trains restored, 8 others canceled

30 रद्द ट्रेनों में से 4 की सुविधा बहाल, 8 अन्य की निरस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
4 out of 30 canceled trains restored, 8 others canceled
कोहरे में ट्रेनों के संचालन को लेकर रद्द की गई पूर्व घोषित 30 ट्रेनों में से 4 ट्रेनों को बहाल करने के निर्देश रेलवे ने मंगलवार शाम को जारी किए हैं। वहीं चार ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद्द तो चार को बीच रास्ते रद्द करने की घोषणा की है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह बदलाव किया है।
विज्ञापन

प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन नंबर 03307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस अब सिर्फ सप्ताह में प्रत्येक वीरवार को ही रद्द रहेगी। ट्रेन का संचालन 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक प्रभावित रहेगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 03308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद भी शनिवार को नहीं चलेगी। ट्रेन का संचालन 4 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रभावित रहेगा। वहीं ट्रेन नंबर 05933 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक मंगलवार को 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक और 05934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक शुक्रवार को 10 दिसंबर से 25 फरवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

पूर्णतौर पर रद्द
ट्रेन नंबर 09611 अजमेर-अमृतसर का संचालन 2 दिसंबर से 26 फरवरी तक बंद रहेगा। इसी प्रकार 09614 अमृतसर-अजमेर का संचालन 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक, 15707 कटिहार-अमृतसर का संचालन 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक और ट्रेन नंबर 15708 अमृतसर-कटिहार का संचालन 4 दिसंबर से 3 मार्च तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 04712/11 श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर का संचालन 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक सहारनपुर स्टेशन तक ही होगा। ट्रेन हरिद्वार नहीं जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक बठिंडा रेलवे स्टेशन तक ही जाएगी। ट्रेन नंबर 14508 फाजिल्का-दिल्ली का संचालन भी 2 दिसंबर से 1 मार्च तक बठिंडा तक ही होगा। ट्रेन फाजिल्का नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed