फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   36 lack froud to send forn

कबूतरबाजी में दो युवकों से 36 लाख ठगी का आरोपी जलूबी का महेश बाजवा काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
36 lack froud to send forn
कबूतरबाजी के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों पर गैरकानूनी तरीके से युवकों को अमेरिका भेजकर 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। कुछ रोज पहले ही अमेरिका से डिपोर्ट होकर वापिस आए जलूबी गांव के अमित कुमार के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी महेश बाजवा को काबू कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जलूबी के अमित ने बराड़ा पुलिस को शिकायत देकर उसके ही गांव के महेश कुमार, जालंधर की किरण उसकी बेटी सुमनप्रीत व अमन वर्मा पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे। अमित ने बताया था कि आरोपियों ने उसे गैरकानूनी तरीके से अमेरिका भेजा था। इसके लिए उसे कई देशों की सीमाएं चोरी छुपे पार करनी पड़ी। इस दौरान उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर यातनाएं सहनी पड़ी। अमेरिका में पकड़े जाने पर उसे डिपोर्ट कर दिया गया। इसी आधार पर पुलिस ने साजिशन धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

21 लाख की धोखाधड़ी में भी पूछताछ
बराड़ा पुलिस ने जलूबी गांव के महेश बाजवा व एजेंट किरण को धोखाधड़ी के दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बसंतपुरा गांव के भाग सिंह ने आरोपी महेश बाजवा व किरण पर गैरकानूनी तरीके से अमेरिका भेजने का आरोप लगाया था। भाग सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने इसकी एवज में उसके परिवार से 21 लाख रुपये लिए थे। 26 जून 2020 को दर्ज हुए इस केस में भाग सिंह ने बताया था कि अमेरिका पहुंचने के लिए उसे कई देशों की जेलों में रहकर शारीरिक व मानसिक यातनाएं झेलनी पड़ी थी। अमेरिका में पकड़े जाने के बाद भाग सिंह को भी डिपोर्ट कर दिया गया था। ठगी के दूसरे मामले में पुलिस ने किरण को पहले पकड़ लिया था। उसे अब महेश बाजवा के साथ रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed