फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   35 community gets togather

लामबंद हुए पैंतीस बिरादरियों के लोग

Tue, 01 Mar 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 01 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
35 community gets togather
प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान फैलाई गई अराजकता के खिलाफ सोमवार को 35 बिरादरी के लोगों ने एकजुट होकर मानव चौक से डीसी ऑफिस तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान लोग एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीसी ऑफिस पहुुंचकर डीसी अशोक सांगवान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने डीसी अंबाला के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपकर पीड़ितों को तुरंत मुआवजा देने, मुरथल कांड की सीबीआई से जांच करवाने व दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अशोक मेहता, सुरेंद्र जुनेजा सहित अन्य बिरादरियो के सैंकड़ो नेता मौजूद रहे। रोषमार्च में नगर निगम के मेयर रमेश मल, पूर्व नगर परिषद प्रधान नीलम शर्मा, अर्जुन लाल कालड़ा, सुरेंद्र ढींगरा, नरेंद्र पाली, पूर्ण प्रकाश सैनी, ठाकुर सिंह सैनी, जोगिंद्र गुलियानी, राजेश मेहता, संजय सेठी, अनिल सैनी सहित अन्य ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व अनाज मंडी हुई 35 बिरादरी की बैठक में बिरादरी के नेताओ ने कहा कि इस पूरे आंदोलन के दौरान लोकतंत्र को लठतंत्र ने कैसे दबाया है, यह सभी ने देखा है। आंदोलनकारियों ने गैरजाट लोगों की दुकानें फूंक डाली और सरकार मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। मुरथल कांड ने तो पूरे प्रदेश का सिर शर्म से झुका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के लोग इस सरकार से दुखी है और इस सरकार ने जिस तरह से इस आंदोलन पर लगाम कसने में लापरवाही बरती उससे लोगो में गुस्से का माहौल है। इन लोगो ने मांग की है कि इस आंदोलन में जिन आंदोलनकारियों ने भी लोगों की दुकाने फूंकी, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। चाहे वह किसी भी बिरादरी या पार्टी से संबंधित हो। मुरथल कांड की सीबीआई जांच करवाकर इस केस की गहराई में जाया जाए। दोंषियो पर कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed