फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   342 players of the district will show their strength in Khelo Haryana

जिले के 342 खिलाड़ी खेलो हरियाणा में दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
342 players of the district will show their strength in Khelo Haryana
342 players of the district will show their strength in Khelo Haryana - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। खेलो हरियाणा के लिए चयनित अंबाला के 342 खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है। जो दिन रात पसीना बहाते हुए खेलो हरियाणा के रास्ते खेलो इंडिया तक पहुंचने का रास्ता तैयार कर रहे हैं। बता दें कि 16 व 17 अगस्त को खेलो हरियाणा के लिए 20 विभिन्न खेलों के तहत ट्रायल हुए थे। इन खेलों में 1 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इन सभी खिलाड़ियों से से 342 खिलाड़ियों का चयन खेलो हरियाणा में भाग लेने के लिए हुआ है। इसमें सबसे अधिक 37 खिलाड़ी एथलेटिक्स में भाग लेंगे। इससे कम फुटबाल और हॉकी के 36-36 खिलाड़ी खेलो हरियाणा में अंबाला की ओर से दावेदारी करेंगे। जबकि अंबाला से खेलो हरियाणा में साइकिलिंग का एक भी खिलाड़ी भाग नहीं लेगा।
विज्ञापन

इस खेल में इतने खिलाड़ियों का हुआ चयन
कुश्ती में 17, वॉलीबाल में 24, जिम्नास्टिक में 18, बैडमिंटन में 4, कबड्डी में 24, लॉन टेनिस में 4, हॉकी में 36, हैंडबाल में 32, बास्केटबाल में 24, खो-खो में 24, बॉक्सिंग में 19, आरचरी में 4, एथलेटिक्स में 37, फुटबाल में 36, जूडो में 14, शूटिंग में 4, स्वीमिंग में 5, टेबल टेनिस में 2, भारोत्तोलन में 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

कुश्ती
लड़कों में 57 किलो ग्राम भारवर्ग में रुस्तम, 61 किलोग्राम भारवर्ग में हरमन जोत सिंह, 65 किलोग्राम भारवर्ग में अमनदीप, 70 किलोग्राम भारवर्ग में नवीन, 74 किलोग्राम भारवर्ग में गुरसेवक सिंह, 86 किलोग्राम भारवर्ग में हरविंद, 97 किलोग्राम भारवर्ग में गौतम कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

जिमनास्टिक
आर्टिस्टिक लड़कियों में रुचि भट्ट, कशिश, कृतिका वर्मा, माफिका सैनी, अंजली सैनी, सानिया, रिदमिक लड़कियों में जानवी, पलक प्रीत सिंह, रिदिमा वर्मा, खुशबु, आर्टिस्टिक लड़कों में दीपक, यश, रुद्रा, चिराग, वरुण, उत्सव, सुमित का चयन हुआ है।

बैडमिंटन :-
लड़कों में अमनप्रीत कुमार, हरिकेश वर्मा और लड़कियों में गोमिता और यंशिका का चयन हुआ है।
कबड्डी
लड़कियों में नूरजहां, संजना, मुस्कान, सिया, महक, महक शर्मा, लिशा, अनु, मुस्कान, महक, स्नेहा, काजी। इसके अलावा अनुष्का, निशा, मुस्कान और तनु को अतिरिक्त खिलाड़ियों में रखा गया है।
खेलो हरियाणा के तहत ट्रायल पूरे हो चुके हैं। इसमें 342 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जो जल्द ही होने वाले खेलो हरियाणा की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
- एन सत्यन, जिला खेल अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed