फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   34 vehicles seized for illegal mining

Ambala News: अवैध खनन पर 34 वाहन किए सीज

Fri, 06 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 06 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
34 vehicles seized for illegal mining
नारायणगढ़। अवैध खनन के मामले में कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 34 वाहनों को सीज किया है और 18 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीरवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी अवैध गतिविधियां पाई जाएं, वहां तुरंत नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत और एसडीएम शिवजीत भारती की मौजूदगी में उपायुक्त ने खनन, पुलिस और आरटीए विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात के समय औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि टीम सुरक्षित तरीके से छापेमारी कर सके। जिला खनन अधिकारी रिंकु कुमार ने बताया कि खनन विभाग ने 11 वाहन,इन्फोर्समेंट टीम ने 10 वाहन, आरटीए विभाग ने सात वाहन और संयुक्त कार्रवाई के दौरान पांच वाहन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

क्रैशरों की भी होगी जांच
उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में चल रहे स्टोन क्रैशरों के मानकों की जांच करें। उन्होंने कहा, जो क्रैशर मापदंड पूरे नहीं करते, उन्हें तुरंत बंद किया जाए। इस अवसर पर आरटीए सुशील कुमार और प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed