फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   3.33 lakh extorted in the name of registration of plot

Ambala News: प्लाॅट की रजिस्ट्री के नाम पर ऐंठे 3.33 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
3.33 lakh extorted in the name of registration of plot
अंबाला सिटी। प्लाॅट की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर कंपनी के पुराने नौकर ने तीन लाख 33 हजार 312 रुपये की धोखाधड़ी कर दी। दुर्गा नगर निवासी राजिंदर ने बताया कि उन्होंने एक प्लॉट नंबर 54 और 55 फेस-3, मैसर्स ग्रीन सर्किल होम के साथ एक समझौते के तहत लिया था।
विज्ञापन

इन प्लॉटों की कीमत उन्होंने 25 लाख 100 रुपये प्रति प्लॉट कंपनी को अदा कर दिए थे। इसके बाद कंपनी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि प्लॉटों की रजिस्ट्री अगले साल 2024 तक करवा देंगें। इसके लिए उन्होंने अपने एक कर्मचारी कांवला निवासी यादविंदर कुमार मेहरा को नियुक्त किया था। उसकी जिम्मेदारी कंपनी के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी प्लॉटों के खरीदार को अपडेट कराना और उनसे रकम संबंधी रजिस्ट्री की जिम्मेदारी दे रखी थी।
विज्ञापन

पांच मई को आरोपी ने उसकी पत्नी के व्हाटसएप नंबर पर सूचित किया कि उनके खरीदे प्लॉटों की कंपनी ने रजिस्ट्री करवाने के लिए उसे अनुमति दे दी है। इस दौरान उसने नियमों की हवाला देते हुए पैसे ऐंठ लिए और रजिस्ट्री कराने का झूठा आश्वासन देता रहा। जब कंपनी में जाकर आरोपी के बारे में पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। जब आरोपी से पैसे मांगे गए तो उसने धमकियां देना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed