{"_id":"62e04ece01176a50b853c805","slug":"33-works-related-to-cm-s-announcements-are-stuck-ambala-news-knl115910950","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटके पड़े हैं सीएम की घोषणाओं से संबंधित 33 कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटके पड़े हैं सीएम की घोषणाओं से संबंधित 33 कार्य
विज्ञापन
उपायुक्त विक्रम सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को सीएम की घोषणाओं से संबंधित कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बताया गया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित 33 कार्य अभी अटके हैं। इन पर कार्य चल रहा है।
बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों से एजेंडे में रखे बिंदुओं के तहत उनके विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं की वास्तविकता जांची। इनकी प्रोग्रेस और पेंडेंसी की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत जो भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता से समय पर पूरा कराना सुनिश्चित करें। घोषणाओं के दृष्टिगत विभाग से संबंधित जो भी रिपोर्ट है, उसे पोर्टल पर अपलोड करना भी सुनिश्चित करें।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने उपायुक्त को बताया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत 277 कार्य हैं। जिनमें से 231 कार्यों को पूरा कर लिया है। 33 कार्य अभी अटके हैं। इन पर पर कार्य चल रहा है। बैठक में डीआरओ कैप्टन विनोद शर्मा, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, उपनिदेशक डॉ. प्रेम सिंह, जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार, सचिव राजेश कुमार, जितेंद्र शर्मा, डॉ. सुनील हरी, कार्यकारी अभियंता रणवीर त्यागी, कुलदीप, जिला खेल अधिकारी राम निवास सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।