{"_id":"620d4d05d892c153d642440e","slug":"33-patients-beat-the-epidemic-20-new-cases-ambala-news-knl991904130","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 मरीजों ने दी महामारी को मात, 20 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 मरीजों ने दी महामारी को मात, 20 नए केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। बुधवार को 20 नए केसों की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल संक्रमित केसों की संख्या बढ़कर 40 हजार 617 हो गई है। वहीं 33 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट गए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 39 हजार 794 हो गई है। अब केवल 282 सक्रिय केस रह गए है।
सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह के मुताबिक वहीं अभी तक कोरोना से 541 लोगों की मौत हो चुकी है और जिले की औसत मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 754 कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। वहीं अभी तक कुल 8 लाख 32 हजार 828 कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी भी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए स्वयं ही हिदायत बरतने का सुझाव दे रहा है।
यहां से मिले संक्रमित
स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अंबाला सिटी से चार, अंबाला कैंट से छह, चौड़मस्तपुर से तीन, शहजादपुर से तीन, बराड़ा से तीन और मुलाना से एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। राहत की बात यह है कि नारायणगढ़ से एक भी मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। बुधवार को मिले संक्रमित केसों में 12 से 18 वर्ष के बीच के दो बच्चे शामिल है।
विज्ञापन
ये है टीकाकरण की स्थिति
छुट्टी होने के कारण बुधवार को केवल 599 लोगों को ही कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया है। इसके अलावा 49 लोगों को एहतियाती टीका लगाया गया है। वहीं विभाग की ओर से अभी तक कुल 19 लाख 96 हजार 536 कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है। इसमें 10 लाख 23 हजार 254 लोगों को पहला टीका और 9 लाख 60 हजार 437 को दूसरा टीका लगाया गया है। अभी तक कुल 12 हजार 845 लोगों को एहतियाती टीका लगाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से घर-घर जाकर प्रत्येक मरीज की जांच की जा रही है। जिससे सभी मरीज जल्द ठीक हो सके। कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसीलिए सभी को कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।
- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
------------------------